महिला दोस्त के साथ लॉज में रुका पति, पत्नी ने रेप करने के लिए भेज दिए फर्जी पुलिसकर्मी, फिर

लाइव हिन्दुस्तान, त्रिशूर
share

केरल के त्रिशूर में लॉज में पुरुष दोस्त के साथ ठहरी महिला को पुलिस बनकर आए लोगों ने कथित तौर पर बंधक बना लिया। दोस्त से मारपीट के बाद महिला को अलग ले जाने और यौन उत्पीड़न का आरोप है। मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

Kerala Woman Rape Case
Kerala Woman Rape Case

केरल के त्रिशूर में एक महिला को उसके पुरुष दोस्त के साथ लॉज में ठहरना भारी पड़ गया। आरोप है कि पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे छह लोगों के एक गिरोह ने दोनों को बंधक बनाया और जबरन अपने साथ ले गया। पुलिस के मुताबिक, बाद में महिला को अलग कार में ले जाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस बनकर लॉज के कमरे में घुसे छह लोग

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 22 सितंबर की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, तमिलनाडु के तिरुप्पुर के रहने वाले महिला और उसका पुरुष दोस्त त्रिशूर के केएसआरटीसी बस स्टैंड के पास एक लॉज में ठहरे थे। आरोप है कि इसी दौरान छह लोगों का एक गिरोह पुलिसकर्मी बनकर उनके कमरे में पहुंचा। दोनों को कथित तौर पर बांध दिया गया और कपड़े से उनका मुंह बंद कर दिया गया। इसके बाद दोनों को जबरन कार में बैठाकर वहां से ले जाया गया।

रास्ते में पुरुष दोस्त के साथ मारपीट

पुलिस के मुताबिक, दोनों को तिरुप्पुर की ओर ले जाते समय पुरुष के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। उसके हाथ-पैर में कई फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है। इसके बाद आरोपी उसे तिरुप्पुर के पास एक अस्पताल के बाहर छोड़कर चले गए।

महिला को दूसरी कार में ले गए

पुलिस के अनुसार, पुरुष को छोड़ने के बाद गिरोह के दो सदस्य महिला को दूसरी कार में लेकर चले गए। आरोप है कि महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया।

जांचकर्ताओं को संदेह है कि यह हमला महिला के पुरुष दोस्त की पत्नी की ओर से दिए गए कथित ‘क्वोटेशन’ के आधार पर किया गया हो सकता है। पुलिस को शक है कि पत्नी ने पुरुष के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की और इसकी जानकारी गिरोह के सदस्यों को दी।

महिला के बयान से शुरू हुई जांच

महिला के बयान के आधार पर तमिलनाडु पुलिस ने मामला दर्ज किया। बाद में जांच त्रिशूर सिटी पुलिस को सौंप दी गई। त्रिशूर के असिस्टेंट कमिश्नर के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान एक आरोपी को नेदुंबस्सेरी एयरपोर्ट के पास गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, उससे पूछताछ के बाद तिरुप्पुर से तीन अन्य संदिग्धों का पता चला। इन तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पांच आरोपी गिरफ्तार, एक और की तलाश

पुलिस ने बताया कि पांचवें आरोपी को बुधवार को तमिलनाडु के पलानी से गिरफ्तार किया गया। उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया जाना है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक और व्यक्ति की तलाश जारी है, जिसके नाबालिग होने का संदेह है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहिला दोस्त के साथ लॉज में रुका पति, पत्नी ने रेप करने के लिए भेज दी फर्जी पुलिस