Hindi NewsIndia Newskerala road accident man made a plan to hit woman and win her back by this plan
एक्स GF से बनाना चाहता था दोबारा रिश्ता, कुचलवा दिया; आशिक का प्लान देख पुलिस हैरान

एक्स GF से बनाना चाहता था दोबारा रिश्ता, कुचलवा दिया; आशिक का प्लान देख पुलिस हैरान

संक्षेप:

आरोपियों की पहचान कोन्नि में मम्मूदु के रहने वाले रंजीत राजन और पय्यानामोन के निवासी उसके दोस्त अजस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रंजीत के पहले महिला से प्रेम-संबंध थे और वह दोबारा उससे रिश्ते बनाना चाहता था।

Jan 07, 2026 12:44 pm ISTNisarg Dixit भाषा
share Share
Follow Us on

केरल के पत्तनमथिट्टा में हुई एक सड़क दुर्घटना की जांच में पता चला है कि यह सावधानीपूर्वक योजना बनाकर किया गया अपराध था। पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय व्यक्ति और उसके दोस्त ने इस दुर्घटना की योजना बनाई थी, जिसमें एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के बाद एक व्यक्ति महिला को बचाने पहुंचा ताकि वह उसका विश्वास और सहानुभूति हासिल कर सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोपियों की पहचान कोन्नि में मम्मूदु के रहने वाले रंजीत राजन और पय्यानामोन के निवासी उसके दोस्त अजस (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रंजीत के पहले महिला से प्रेम-संबंध थे और वह दोबारा उससे रिश्ते बनाना चाहता था।

पुलिस ने कहा कि 23 दिसंबर को शाम करीब साढ़े पांच बजे महिला कोचिंग क्लास के बाद अडूर से स्कूटर पर सवार होकर घर जा रही थी। जब वह वझामुत्तम पूर्व के पास पहुंची तो एक कार उसका पीछा कर रही थी। कुछ ही पल बाद कार ने पीछे से स्कूटर को टक्कर मार दी। महिला सड़क पर गिर गई, लेकिन कार नहीं रुकी।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत महिला की मदद की। तभी इनोवा कार में सवार रंजीत वहां पहुंचा। रंजीत ने लोगों से कहा कि वह उसका पति है और फिर वह उसे कोच्चि के एक निजी अस्पताल ले गया। लेकिन पुलिस ने कहा कि यह सब पूर्व नियोजित था।

पुलिस के अनुसार महिला को गंभीर चोट आई हैं और उसकी दाईं कोहनी खिसक गई है, छोटी उंगली टूट गई है, तथा पूरे शरीर पर खरोंच तथा चोट आई है। पहले महिला के बयान के आधार पर सामान्य दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया था। लेकिन जैसे जैसे दिन गुजरते गए, शक बढ़ता गया। पूछताछ के दौरान बयान मेल नहीं खा रहे थे।

गहन जांच में पता चला कि यह हादसा अचानक नहीं हुआ था, बल्कि पूर्व नियोजित था। पुलिस ने पाया कि अजस ने रंजीत के इशारे पर जानबूझकर स्कूटर को टक्कर मारी और रंजीत ने परिवार की सहानुभूति हासिल करने के लिए महिला की मदद की।

सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ीं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को लगा कि वे डर और एहसान का भाव पैदा करके लोगों की भावनाओं से खेल सकते हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'लेकिन उनकी योजना से गंभीर नुकसान हुआ और यह मामला एक बड़ी त्रासदी में भी बदल सकता था।' इस मामले की जांच पत्तनमथिट्टा पुलिस के उप-निरीक्षक एलेक्सकुट्टी एस कर रहे हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।