Hindi NewsIndia Newskerala nursing student rape case fabricated police investigation going on
जिसके साथ रात काटी, उसपर ही लगाया रेप केस; BF से छिपाना चाहती थी गले के निशान का सच

जिसके साथ रात काटी, उसपर ही लगाया रेप केस; BF से छिपाना चाहती थी गले के निशान का सच

संक्षेप:

पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो पाया कि छात्रा और कैब ड्राइवर दोनों ही 2 दिसंबर को रात 11.30 और 3 दिसंबर को सुबह 5.30 रेलवे स्टेशन पर साथ थे। इसके अलावा पुलिस को कथित गैंग का भी पता नहीं चल सका।

Dec 10, 2025 09:18 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बेंगलुरु में नर्सिंग छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के आरोपों की जांच कर रही पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। खबर है कि जांच में पाया गया है कि आरोप झूठे हैं और महिला ने अपने प्रेमी से खुद को बचाने के लिए झूठी कहानी रची थी। साथ ही कैब ड्राइवर के साथ महिला सहमति से मिलने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल, इसे लेकर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

22 साल की नर्सिंग छात्रा ने आरोप लगाए थे कि एक कैब चालक ने साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोप थे कि वारदात को सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल के पास अंजाम दिया गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जांच में आरोप झूठे पाए गए हैं। खबर है कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और चैट्स मिली हैं, जिनसे संकेत मिल रहा है कि दोनों के बीच सहमति से संबंध बने थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अपने गले पर निशान की बात प्रेमी से छिपाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी अब भी पुलिस हिरासत में है।

क्या था मामला

केरल की रहने वाली नर्सिंग छात्रा ने मडीवाला पुलिस को सूचना दी थी कि 2 दिसंबर की रात कैब चालक ने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। इसके बाद पुलिस ने मामले को अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बाद बानसवाड़ी पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। छात्रा की तरफ से बताई गई पहचान के आधार पर पूर्वी बेंगलुरु में रहने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के 2 बच्चे हैं और वह शादीशुदा है। हालांकि, वह लगातार बेगुनाही का दावा करता रहा।

सीसीटीवी से खुली पोल

पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो पाया कि छात्रा और कैब ड्राइवर दोनों ही 2 दिसंबर को रात 11.30 और 3 दिसंबर को सुबह 5.30 रेलवे स्टेशन पर साथ थे। इसके अलावा पुलिस को कथित गैंग का भी पता नहीं चल सका। रिपोर्ट के मुताबिक, फुटेज में नजर आ रहा था कि छात्रा और चालक कैब से निकलकर जा रहे हैं और रात में वापस आ रहे हैं। दोनों को स्टेशन के पास घूमते हुए भी देखा गया। महिला सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर एर्नाकुलम ट्रेन से रवाना हो गई थी।

चैट ने चौंकाया

रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कैब चालक की व्हाट्सऐप चैट पढ़ीं , तो पाया कि छात्रा ने उसे कई मैसेज भेजे हैं। इनमें कुछ मैसेज से पता चल रहा है कि कथित वारदात के बाद दोनों में सहमति से बातचीत हुई और दोनों में अच्छा रिश्ता भी था।

जब सच बोली महिला

इसके बाद पुलिस की तरफ से छात्रा को पूछताछ के लिए बुलाया गया। उसने बताया कि गले पर लगे निशानों के बारे में प्रेमी के सवालों से बचने के लिए उसने झूठी कहानी बनाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, ये निशान छात्रा को ड्राइवर के साथ कैब में रहने के दौरान लगे थे। इधर, कैब ड्राइवर का कहना था कि वह और छात्रा केरल से ही हैं और इसलिए पहचान थी। कैब में बैठने के बाद छात्रा ने एर्नाकुलम में प्रेमी को जानकारी दी थी कि वह सुबह की ट्रेन ले रही है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।