Hindi NewsIndia NewsKerala Man who came to lodge complaint flees with policeman bike arrested
कमिश्नर के पास शिकायत लेकर पहुंचा, FIR नहीं हुई तो पुलिसकर्मी की बाइक चुराकर भागा

कमिश्नर के पास शिकायत लेकर पहुंचा, FIR नहीं हुई तो पुलिसकर्मी की बाइक चुराकर भागा

संक्षेप:

पुलिस के अनुसार, चोरी की यह घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई। उन्होंने बताया कि जब अधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की। जल्दबाजी में वह अपना बैग वाहन पर ही भूल गए, जिसमें चाबी रखी हुई थी।

Jan 09, 2026 01:46 pm ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

केरल में शिकायत दर्ज कराने तिरुवनंतपुरम नगर पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में आया एक व्यक्ति अधिकारी की मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। सीनियर पुलिस ऑफिसर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान अमल सुरेश के रूप में हुई है, जिसे एक अधिकारी की बाइक चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उक्त अधिकारी ने गुरुवार को ड्यूटी पर आने से पहले अपनी मोटरसाइकल आयुक्त कार्यालय में खड़ी की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:सड़क दुर्घटना में घायलों को कब से मिलेगा कैशलेस इलाज, गडकरी ने बताया; क्या स्कीम

पुलिस के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई। उन्होंने बताया कि जब अधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की। जल्दबाजी में वह अपना बैग वाहन पर ही भूल गए, जिसमें चाबी रखी हुई थी। जब अधिकारी दोपहर करीब 3 बजे वापस लौटे, तो बाइक गायब थी। पुलिस ने बताया कि परिसर के सीसीटीवी फुटेज में सुरेश को वाहन ले जाते हुए देखा गया। इसके बाद, छावनी पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत चोरी का मामला दर्ज किया।

पूछताछ में आरोपी ने क्या बताया

पुलिस के अनुसार, चोरी के मामलों का पुराना रिकॉर्ड रखने वाला सुरेश अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आयुक्त कार्यालय आया था। पुलिस ने बताया कि उसे बाद में उसी रात मनावीयम वीधि से गिरफ्तार किया गया और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ के दौरान, सुरेश ने पुलिस को बताया कि उसने बाइक ले जाने का फैसला इसलिए किया क्योंकि कार्यालय में उसकी शिकायत स्वीकार नहीं की गई थी। पुलिस ने कहा कि रिमांड की कार्यवाही के तहत आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।