Hindi NewsIndia NewsKerala High Court Husband wife dispute HC says restricting wife forcing her to resign from job amount to cruelty
पत्नी को नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर करना बन सकता है तलाक का कारण? हाईकोर्ट ने क्या कहा

पत्नी को नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर करना बन सकता है तलाक का कारण? हाईकोर्ट ने क्या कहा

संक्षेप:

फैमिली कोर्ट के एक फैसले के खिलाफ अपील लेकर महिला ने केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने तलाक की अर्जी को लेकर कई अहम टिप्पणियां की हैं।

Tue, 28 Oct 2025 12:44 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

केरल हाईकोर्ट ने हाल ही में एक महिला की तलाक की अर्जी को मंजूर करते हुए कहा है कि पति द्वारा लगातार शक करना, पत्नी की हर गतिविधि पर नजर रखना और यहां तक कि नौकरी छोड़ने के लिए भी मजबूर कर देना, क्रूरता है। महिला फैमिली कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील लेकर हाईकोर्ट पहुंची थी। जस्टिस देवन रामचंद्रन और जस्टिस एमबी स्नेहलता की पीठ ने कहा कि पति का ऐसा आचरण तलाक अधिनियम, 1869 की धारा 10(1)(x) के तहत गंभीर मानसिक क्रूरता के समान है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक दंपति की शादी 2013 में हुई थी और उनकी एक बेटी भी है। पत्नी ने अदालत को बताया कि शादी के शुरुआती दिनों से ही उसका पति उस पर शक करने लगा। महिला ने बताया कि पति ने उसकी हर एक गतिविधि को नियंत्रित करके लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। उसने आगे यह भी बताया कि पति ने उसे विदेश में अपने साथ रहने के लिए नर्सिंग की नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर किया।

मारपीट करता था पति

हालांकि एक बार जब वह उसके साथ रहने लगी, तो उसने उसकी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया। कथित तौर पर वह महिला को अक्सर घर के अंदर बंद कर देता, उसे किसी से भी फोन पर भी बात करने से मना करता। इतना ही नहीं उसने कई बार महिला के साथ मारपीट भी की। वहीं पत्नी के इन आरोपों पर पति ने इनकार किया और दावा किया कि पत्नी उसके माता-पिता को पसंद नहीं करती थी और अदालत की अर्जी में शिकायतें बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई थीं।

फैमिली कोर्ट का फैसला HC ने पलटा

दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के विचारों से असहमति जताई और कहा कि पत्नी की गवाही विश्वसनीय है और उसके अनुभवों से मानसिक क्रूरता स्पष्ट रूप से साबित होती है। अदालत ने कहा कि अदालतों के लिए ऐसे मामलों में दस्तावेजी सबूत की उम्मीद करना सही नहीं है सुप्रीम कोर्ट के कुछ फैसलों का हवाला देते हुए, अदालत ने दोहराया कि क्रूरता मानसिक और शारीरिक दोनों हो सकती है और इसका प्रभाव व्यक्ति-दर-व्यक्ति अलग-अलग हो सकता है।

लगातार संदेह शादी की नींव को ही जहरीला कर देते हैं- HC

अदालत ने महिला की तलाक की अर्जी को मंजूरी देते हुए कहा, “पति के निरंतर अविश्वास ने महिला को अपमान, भय और भावनात्मक पीड़ा पहुंचाई, जिससे उसके लिए उसके साथ रहना मुश्किल हो गया।” कोर्ट ने कहा कि पति या पत्नी के जीवन पर संदेह और लगातार नजर रखता था और यह सब विवाह की नींव को ही नष्ट कर सकता है, जो विश्वास, सम्मान और भावनात्मक सुरक्षा पर टिकी होती है।

ये भी पढ़ें:पति के अधिकार पर सवाल उठाना, सास पर घटिया आरोप लगाना क्रूरता के समान: दिल्ली HC
ये भी पढ़ें:पत्नी नहीं आज्ञाकारी नौकरानी चाहिए थी… HC ने खारिज कर दी पति की याचिका

HC ने आगे कहा, "एक शक्की पति वैवाहिक जीवन को नर्क बना सकता है। लगातार संदेह और अविश्वास शादी की नींव को ही ज़हरीला कर देते हैं। एक शक्की पति जो आदतन पत्नी पर शक करता है, उसके आत्म-सम्मान और मानसिक शांति को नष्ट कर देता है। आपसी विश्वास ही शादी की आत्मा है, जब इसकी जगह शक आ जाता है, तो रिश्ता अपना सारा अर्थ खो देता है। जब कोई पति बिना किसी कारण के अपनी पत्नी पर शक करता है, उसकी गतिविधियों पर नजर रखता है, उसकी ईमानदारी पर सवाल उठाता है और उसकी व्यक्तिगत आजादी में दखल देता है, तो इससे पत्नी को बहुत मानसिक पीड़ा और अपमान महसूस होता है।"

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।