Hindi NewsIndia NewsKerala government Schools will not be allowed to become communal laboratories
स्कूलों को सांप्रदायिक प्रयोगशाला में नहीं बदलने देंगे, केरल सरकार ने ऐसा क्यों कहा

स्कूलों को सांप्रदायिक प्रयोगशाला में नहीं बदलने देंगे, केरल सरकार ने ऐसा क्यों कहा

संक्षेप:

सरकार ने कहा कि केरल जैसे राज्य में ऐसी चीज पहले कभी नहीं देखी गई है, जहां लोकतांत्रिक चेतना का स्तर उच्च है। धर्मनिरपेक्ष परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। उसने कहा कि मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए गए हैं।

Dec 21, 2025 10:45 pm ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

केरल सरकार ने रविवार को उन खबरों की कड़ी निंदा की, जिनमें दावा किया गया था कि कुछ निजी स्कूल प्रबंधनों ने क्रिसमस समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। छात्रों से इस कार्यक्रम के लिए एकत्र की गई धनराशि वापस कर दी। राज्य सरकार ने यह भी चेतावनी दी कि स्कूलों को सांप्रदायिक प्रयोगशालाओं में बदलने नहीं दिया जाएगा। माकपा के मुखपत्र देशाभिमानी ने एक समाचार प्रकाशित किया, जिसमें दावा किया गया कि संघ परिवार की ओर से संचालित कुछ स्कूलों और हिंदू प्रबंधन द्वारा संचालित एक निजी स्कूल ने क्रिसमस समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया। हालांकि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और उक्त स्कूल प्रबंधन ने इसका खंडन किया है।

ये भी पढ़ें:भारत एक हिंदू राष्ट्र…; RSS प्रमुख बोले- संवैधानिक मंजूरी की आवश्यकता नहीं

सरकार ने कहा कि केरल जैसे राज्य में ऐसी चीज पहले कभी नहीं देखी गई है, जहां लोकतांत्रिक चेतना का स्तर उच्च है। धर्मनिरपेक्ष परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। उसने कहा कि मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए गए हैं। राज्य के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘धर्म या आस्था के आधार पर लोगों को बांटने वाले उत्तर भारतीय मॉडल को केरल के शिक्षा संस्थानों में लागू करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।’ उन्होंने कहा कि स्कूल ऐसे स्थान हैं जहां बच्चे जाति और धर्म से परे जाकर एक साथ सीखते व बड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के बीच विभाजनकारी विचार के प्रसार का कोई भी प्रयास अस्वीकार्य है।

तत्काल जांच और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को इस मामले की तत्काल जांच करने और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। संपर्क करने पर आरएसएस के एक पदाधिकारी ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार, ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया, ‘ऐसा फैसला लेने की कोई संभावना नहीं है। हम किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक समारोहों के खिलाफ नहीं हैं।’ इस बीच, हिंदू प्रबंधन स्कूल के अधिकारियों ने भी स्पष्ट किया कि उनके संस्थान में क्रिसमस समारोह पर कोई प्रतिबंध नहीं है। मैनेजमेंट की ओर से कहा गया, ‘भोजन विषाक्तता की आशंकाओं को देखते हुए उत्सव के दौरान केक काटने पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन क्रिसमस समारोह आयोजित किए जाएंगे।’

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।