Hindi NewsIndia Newskerala girl gangrape cab driver in Bengaluru turned out to be a consensual encounter
कैब ड्राइवर संग किया सेक्स, गर्दन पर आई खरोंच; BF ने पूछा तो बोली- मेरा रेप हुआ है

कैब ड्राइवर संग किया सेक्स, गर्दन पर आई खरोंच; BF ने पूछा तो बोली- मेरा रेप हुआ है

संक्षेप:

पीड़िता के बयान पर 33 साल के कैब ड्राइवर को पूर्वी बेंगलुरु स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। वह 2 बच्चों का पिता है। ड्राइवर ने शुरू से ही दावा किया कि वह बेकसूर है और संबंध दोनों की सहमति से बना था।

Dec 12, 2025 09:30 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बेंगलुरु में गैंगरेप का झूठा आरोप लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच के बाद यह आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध का केस निकला। केरल की रहने वाली 22 वर्षीय नर्सिंग छात्रा ने 6 दिसंबर को मादीवाला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने कहा कि 2 दिसंबर की रात सर एम विश्वेश्वरैया रेलवे टर्मिनल के पास कैब ड्राइवर और उसके दोस्तों ने उसका सामूहिक बलात्कार किया। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने तुरंत गैंगरेप का केस दर्ज किया और क्षेत्राधिकार न होने के कारण इसे बनाशंकरी थाने ट्रांसफर कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार ने बदल दिया मनरेगा का नाम, क्या मिली नई पहचान; फायदे भी बढ़े

पीड़िता के बयान पर 33 साल के कैब ड्राइवर को पूर्वी बेंगलुरु स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। वह 2 बच्चों का पिता है। ड्राइवर ने शुरू से ही दावा किया कि वह बेकसूर है और संबंध दोनों की सहमति से बना था। पुलिस ने गहन जांच शुरू की जिसमें व्हाट्सऐप चैट, रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया।

2 दिसंबर की रात क्या हुआ

रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में खुलासा हुआ कि 2 दिसंबर रात 11:30 बजे से 3 दिसंबर सुबह 5:30 बजे तक लड़की और ड्राइवर रेलवे स्टेशन के पास लगातार साथ थे। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों केरल के रहने वाले हैं। उन्होंने आपसी सहमति से मिलकर पार्टी भी की थी। गैंगरेप का कोई सबूत नहीं मिला और ड्राइवर के साथियों का भी कोई अता-पता नहीं चला। लड़की को सिर्फ गर्दन पर हल्की खरोंच थी।

पूछताछ से किस बात का खुलासा

बाद में पूछताछ में लड़की ने कबूल कर लिया कि उसने झूठा गैंगरेप का आरोप लगाया था। दरअसल, उसके बॉयफ्रेंड ने गर्दन की खरोंच के बारे में सवाल किए तो वह घबरा गई और कहानी गढ़कर शिकायत कर दी ताकि बॉयफ्रेंड को जवाब दे सके। अब पुलिस लड़की का यह बयान दर्ज कर बी-रिपोर्ट (केस बंद करने की रिपोर्ट) तैयार कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसने जानबूझकर झूठी व भ्रामक शिकायत क्यों दर्ज कराई। क्या इसके पीछे कोई और कारण था। कैब ड्राइवर को रिहा करने की प्रक्रिया चल रही है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।