Kerala Exit Poll: टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में केरल में भाजपा का कमाल, मिल रहीं इतनी सीटें

लाइव हिन्दुस्तान, तिरुवनंतपुरम
Follow us on Google News
share

Kerala Exit Poll: टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के अनुसार, केरल में भाजपा सात सीटें तक जीत सकती है। इसके अलावा, भाजपा गठबंधन को 20 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

Kerala Exit Poll Todays Chanakya BJP Seats Congress UDF Left LDF Prediction Vote Share

Kerala Exit Poll: केरल समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब चार मई को आने वाले नतीजों का इंतजार है। इस बीच, टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा केरल में कमाल करती नजर आ रही है। वह भले ही सरकार बनाने के आसपास भी नहीं पहुंच रही, लेकिन राज्य में वह सात सीटें जीत सकती है। इसमें प्लस माइनस चार सीटें हो सकती हैं। मालूम हो कि भाजपा केरल में बिल्कुल न के बराबर है, लेकिन पिछले कुछ सालों में तेजी से अपने पैर पसारते दिख रही है।

टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में केरल में कांग्रेस गठबंधन वाले यूडीएफ की सरकार बन सकती है। उसे 69 प्लस माइनस 9 सीटें दी गई हैं। वहीं, लेफ्ट गठबंधन एलडीएफ 64 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रह सकता है। इसमें भी प्लस माइनस नौ सीटों का अनुमान है। इस सर्वे में खास बात यह है कि यूडीएफ और एलडीएफ के बीच बहुत ज्यादा सीटों का अंतर नहीं है। भले ही अन्य कई एग्जिट पोल में कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही, लेकिन इसमें कांटे की टक्कर का अनुमान जताया गया है।

सीट प्रोजेक्शन

यूडीएफ 69 ± 9 सीटें

बीजेपी+ 7 ± 4 सीटें

एलडीएफ 64 ± 9 सीटें

अन्य 0 ± 1 सीटें

भाजपा को कितने फीसदी वोट का अनुमान?

एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा वोट फीसदी में भी बढ़ोतरी कर सकती है। टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में यूडीएफ को 40 फीसदी, भाजपा गठबंधन को 20 फीसदी और एलडीफ को 38 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं। वहीं, दो फीसदी वोट अन्य के खाते में भी जा सकते हैं।

वोट प्रोजेक्शन

यूडीएफ 40% ± 3%

बीजेपी+ 20% ± 3%

एलडीएफ 38% ± 3%

अन्य 2% ± 1%

केरल में यूडीएफ को बढ़त

केरल के अन्य एग्जिट पोल की बात करें तो एक्सिस माय इंडिया ने यूडीएफ को 78-90 सीटें दी हैं, जबकि एलडीएफ को 49-62 सीटें, भाजपा गठबंधन को शून्य से तीन सीटें। पीपुल्स पल्स में भी राज्य में कांग्रेस गठबंधन बनने का अनुमान है। यूडीएफ को 75-85, एलडीएफ को 55-65 सीटें दी गई हैं। इसमें भी भाजपा को शून्य से तीन सीटें मिल सकती हैं। वोट वाइब सर्वे के अनुसार, यूडीएफ को केरल में 70-80, एलडीएफ को 58-68 सीटें तक मिल सकती हैं। अन्य के खाते में शून्य से चार सीटें जा सकती हैं। पीपुल्स इनसाइट ने अपने एग्जिट पोल में बताया कि यूडीएफ केरल में 66-76, एलडीएफ 58-68 और भाजपा गठबंधन 10-14 सीटें तक जीत सकता है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में केरल में भाजपा का कमाल, मिल रहीं इतनी सीटें