Kerala Result: केरल में BJP को मिली पहली जीत, गढ़ में घुसकर लेफ्ट उम्मीदवार को हराया
केरल में भाजपा उम्मीदवार बीबी गोपकुमार ने लेफ्ट उम्मीदवार को 4 हजार वोटों से हराया है। 2021 के विधानसभा चुनाव में लेफ्ट ने इस सीट को 17 हजार से ज्यादा वोटों से जीता था।

Kerala Results: केरल में भले ही कांग्रेस की सरकार बन रही हो, लेकिन भाजपा ने अपना खाता खोल लिया है। उसने लेफ्ट के गढ़ माने जाने वाली चथन्नूर सीट पर जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार बीबी गोपकुमार ने लेफ्ट उम्मीदवार को 4 हजार वोटों से हराया है। 2021 के विधानसभा चुनाव में लेफ्ट ने इस सीट को 17 हजार से ज्यादा वोटों से जीता था।
बीबी गोपकुमार को 50 हजार से ज्यादा वोट मिले। उन्होंने सीपीआई के आर राजेंद्रन को पराजित किया। तीसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार सूरज रवि रहे। वहीं, आम आदमी पार्टी कैंडिडेट अरुण को महज 613 वोट मिले और चौथे नंबर पर रहे। चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार, दोपहर तीन बजे तक भाजपा को दो सीटों पर बढ़त है। इसमें से गोपकुमार ने जीत दर्ज की, जबकि नेमम सीट से लड़ रहे राजीव चंद्रशेखर भी आगे चल रहे हैं। वह करीब तीन हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर सीपीआई (एम) के वी शिवांकुट्टी दूसरे नंबर पर हैं, जिन्हें अब तक 36 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं।
केरल में कांग्रेस गठबंधन की सरकार
केरल में नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव की सोमवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस-नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की एक दशक बाद राज्य की सत्ता में जोरदार वापसी हो रही है। दोपहर तीन बजे तक के आंकड़े के अनुसार, केरल में यूडीएफ 90 सीटों से ज्यादा पर आगे चल रही है, जबकि लेफ्ट मोर्चे वाला एलडीएफ दस साल बाद सत्ता से बाहर हो रहा। उसे 34 सीटों पर बढ़त है।
जीत से उत्साहित हुए कांग्रेस कार्यकर्ता
केरल में जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं की भीड़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उमड़ पड़ी और उन्होंने नारे लगाए, ढोल बजाए साथ ही मिठाइयां बांटीं। बड़े-बड़े टेलीविजन स्क्रीन पर जब यूडीएफ 140 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए आवश्यक आंकड़े को पार करता हुआ और फिर 90 सीटों के आंकड़े से आगे बढ़ता दिखा, तो यह जश्न और भी तेज हो गया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही वरिष्ठ नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। रमेश चेन्निथला का जोरदार तालियों से स्वागत किया गया, जबकि के सी वेणुगोपाल को नारों और ढोल की थाप के बीच कार्यालय में ले जाया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


