सीएम पद के लिए सड़कों पर प्रदर्शन कौन करा रहा है? केरल के नेताओं से क्यों पूछने लगे राहुल गांधी
कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि फिलहाल सीएम पद की रेस में केसी वेणुगोपाल और वीडी सतीशन ही बचे हैं। लेकिन दोनों की ओर से दावेदारी इतनी मजबूती से रखी जा रही है कि अब फैसला दिल्ली से ही होगा। इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बैठकें की हैं।

भाजपा ने पश्चिम बंगाल से लेकर असम तक मुख्यमंत्रियों का चुनाव कर लिया है और उनका शपथ ग्रहण समारोह हो चुका है। इस तरह नई सरकारों ने कामकाज संभाल लिया है, लेकिन केरल में अब तक मुख्यमंत्री का ही फैसला नहीं हो सका है, जहां कांग्रेस को जीत मिली है। अब तक बैठकों और सुझावों का ही दौर जारी है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल सीएम पद की रेस में केसी वेणुगोपाल और वीडी सतीशन ही बचे हैं। लेकिन दोनों की ओर से दावेदारी इतनी मजबूती से रखी जा रही है कि अब फैसला दिल्ली से ही होगा। इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बैठकें की हैं।
उन्होंने केरल कांग्रेस के कई पूर्व अध्यक्षों और प्रमुख नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की। केरल में वीडी सतीशन के समर्थन में कुछ स्थानों पर प्रदर्शन भी हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी ने इन प्रदर्शनों के बारे में भी पूछा। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने पूछा कि ये प्रदर्शन खुद लोग कर रहे हैं या फिर इन्हें कोई करा रहा है। इसके अलावा राहुल गांधी ने सीएम पद के लिए लॉबिंग को लेकर भी ऐतराज जताया और कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। वीडी सतीशन को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का भी समर्थन बताया जा रहा है। वहीं केरल की स्टेट यूनिट के लोग भी उनके समर्थन में हैं, लेकिन विधायकों की बड़ी संख्या केसी वेणुगोपाल के साथ बताई जा रही है।
केसी वेणुगोपाल को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है और वह राष्ट्रीय महासचिव हैं। यही कारण है कि शीर्ष नेतृत्व संभलकर चलना चाहता है ताकि यह संदेश न जाए कि राहुल गांधी के करीबी को ही सीएम बनाया गया है। इसलिए सही से राय मशविरा करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। राहुल गांधी ने 10 जनपथ में पूर्व अध्यक्षों वीएम सुधीरन, के. मुरलीधरण, के. सुधाकरण से मुलाकात की। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्षों एपी अनिल कुमार, पीसी विष्णुनाथ और एस. परमबिल से भी सलाह ली।
कर्नाटक फॉर्मूला भी अपना सकती है कांग्रेस, सतीशन को क्या मिलेगा?
इस बीच कांग्रेस के लोगों का कहना है कि सीएम पद के लिए लॉबिंग को देखते हुए कर्नाटक वाला फॉर्मूला भी अपनाया जा सकता है। इसके तहत वीडी सतीशन यदि सीएम नहीं बनाए गए तो फिर उन्हें केरल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके अलावा उन्हें डिप्टी सीएम का पद भी मिल सकता है। हालांकि उनकी ओर से संकेत दिया गया है कि वह सीएम पद से नीचे कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे। केरल में कुछ स्थानों पर प्रदर्शन भी हुए हैं। ऐसे में हाईकमान भी संभलकर ही कोई फैसला लेना चाहता है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Surya Prakashदुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।
अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।
और पढ़ें

