केरल में बड़ा सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से भिड़ी कार; 8 इंजीनियरिंग छात्रों की दर्दनाक मौत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना रात करीब 11:40 बजे काइपमंगलम के पास पनमबिक्कुन्नू में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। सभी छात्र गुरुवायूर से कोडुंगल्लूर की तरफ जा रहे थे।

केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात एक खौफनाक सड़क हादसे में तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब छात्रों की तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खड़े एक लॉरी (ट्रक) से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शव लोहे के मलबे में बुरी तरह फंस गए।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना रात करीब 11:40 बजे काइपमंगलम के पास पनमबिक्कुन्नू में नेशनल हाइवे पर हुई। सभी छात्र गुरुवायूर से कोडुंगल्लूर की तरफ जा रहे थे।

सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा

शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस रास्ते पर यह हादसा हुआ, वहां सड़क मरम्मत का काम चल रहा था। सड़क किनारे एक ही दिशा में खड़े ट्रक से कार पीछे से बेहद तेज रफ्तार में टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार था कि 7 छात्रों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक छात्र ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दो छात्रों के शव कार के मलबे में इस कदर फंसे थे कि दमकलकर्मियों को कार की बॉडी काटने वाले कटर का इस्तेमाल करना पड़ा।

डिंडीगुल के कॉलेज के थे छात्र

हादसे का शिकार हुई कार तमिलनाडु (मदुरै) रजिस्ट्रेशन की है। घटनास्थल से डिंडीगुल स्थित 'पीएसएनए इंजीनियरिंग कॉलेज' के एक छात्र का पहचान पत्र बरामद हुआ है।

मृतकों की पहचान विश्व (20), निवासी सलेम, सूर्या (20), निवासी दिंडीगुल, संतोष (20), निवासी मदुरै, प्रसन्ना (मधुरा) और युवसंजीत (20, दिंडीगुल) के रूप में हुई है।

पुलिस ने सभी आठों शवों को कब्जे में लेकर त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के शवगृह में भिजवा दिया है। मृतकों के परिजनों को तमिलनाडु में सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

दुर्घटना में शामिल गाड़ी तमिलनाडु में रजस्टर्ड थी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय गाड़ी गुरुवायूर की ओर से कोडुंगल्लूर की तरफ जा रही थी।

कार सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़ी तीन लॉरियों में से एक से टकरा गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस इलाके में दुर्घटनाएं आम बात हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी कर दिया गया है।

Shubham Sharma

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
शुभम शर्मा साल 2017 से पत्रकारिता और मीडिया जगत में काम कर रहे हैं। टीवी में इनपुट असाइनमेंट से शुरुआत करते हुए डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक का अनुभव। TV9 भारतवर्ष और मनीकंट्रोल हिंदी (Network 18) जैसे बड़े संस्थानों के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर खबरों को आप तक पहुंचाने के काम कर रहे हैं। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकेरल में खड़ी लॉरी से भिड़ी कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की दर्दनाक मौत