घर में सोना-चांदी रखने पर भी लगता है इनकम टैक्स? ट्राइब्यूनल ने सुनाया बड़ा फैसला; महिला को राहत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नवी मुंबई की रहने वाली एक महिला के घर से और बैंक लॉकर से जो सोना और चांदी मिला उसका बड़ा हिस्सा अघोषित आय में शामिल किया गया। हालांकि इनकम टैक्स अपीलेट ट्राइब्यूनल के फैसले के बाद उसे बड़ी राहत मिली है।

gold rates
क्या घर में रखे पुराने सोने पर भी लग सकता है इनकम टैक्स>

घर में सोना-चांदी रखने या फिर खरीदने पर भी क्या इनकम टैक्स देना पड़ सकता है? मुंबई में एक महिला के घर से लाखों रुपये का सोना और चांदी पाया गया। इनकम टैक्स की छापेमारी के बाद उनपर इनकम टैक्स चुराने का आरोप लगाया गया। हालांकि इनकम टैक्स अपीलेट ट्राइब्यूनल ने इस मामले में बड़ा फैसला सुनाया और इसके बाद उनका 11.23 लाख रुपये का लंबित इनकम टैक्स रिकॉर्ड से डिलीट कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने बैंक लॉकर और घर में रखे गए सोने और चांदी की जूलरी को अघोषित इनकम बताया था।

उपहार में या परिवार से मिला सोना अघोषित आय नहीं

ट्राइब्यूलन के आदेश में कहा गया कि यह सारा सोना औरर चांदी शादी में उपहार, अपने पूर्वजों या फिर परिवार से मिला है। नवी मुंबई की रहने वाली स्मिता केलकर के घर पर आईटी विभाग ने छापा मारा था। इसके साथ ही उनके बैंक लॉकर से भी जानकारी ली गई थी। छापे के दौरान उनके घर से 392.71 ग्राम सोने के गहने, 92 ग्राम शुद्ध सोना, डायमंड जूलरी और 800 ग्राम के चांदी के सिक्के पाए गए थे।

इसके अलावा दो बैंकों के लॉकर में 35 ग्राम की सोने की जूलरी, 166 ग्राम शुद्ध सोना और 10.4 किलोग्राम के चांदी मिश्रित सिक्के थे। ट्राइब्यूनल ने कहा कि यह सारा सोना और चांदी मिलाकर लगभग 29.49 लाख का है। केलकर ने ट्राइब्यूनल को बताया कि यह सारा सोना और चांदी लंबे समय में जमा किया गया है। कुछ उन्हें अपनी मां से और कुछ सास से मिला है। उन्होंने कहा कि मां के निधन के बाद भी उनकी जूलरी उन्हें मिली।

ITAT के आदेश के मुताबिक पांच साल में उनकी कुल आय लगभग 4.455 करोड़ थी। वहीं जो सोना उन्होंने खरीदा था उसका बिल भी मौजूद था.। असेसिंग ऑफिसर ने परिवार में 700 ग्राम तक सोने को बेंचमार्क माना है। वहीं इससे ज्यादा के सोने पर इनकम टैक्स लगाया गया था। वहीं बाद में केवल 258 ग्राम सोने और 3.12 लाख रुपये के सिल्वर पर ही टैक्स लगाया गया जो कि प्योर खरीदा गया था। यह किसी तरह की जूलरी नहीं थी।

ट्राइब्यूनल ने कहा कि सोने और चांदी के बहुत सारे गहने बहुत पुराने हैं। यह परिवार से मिला है। टैक्सपेयर ने बताया है कि यह सोना और चांदी कहां से आया है। ट्राइब्यूनल ने कहा कि विभाग ने यह नहीं बताया है कि यह शुद्ध सोना उसी साल खरीदा गया था जब का इनकम टैक्स जोड़ा जा रहा है। बिल ना होना ही यह बताने के लिए काफी नहीं है कि यह सब अघोषित आय है। इसके बाद ट्राइब्यूनल ने कुल 11.23 लाख का टैक्स डिलीट करवा दिया।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsघर में सोना-चांदी रखने पर भी लगता है इनकम टैक्स? ट्राइब्यूनल ने सुनाया फैसला