Karnataka CM oath ceremony LIVE: कर्नाटक के नए बॉस डीके शिवकुमार, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ; जी परमेश्वर बने डिप्टी CM

कर्नाटक में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके उप मुख्यमंत्री राज्य के सबसे बड़े दलित नेता जी परमेश्वर बने हैं। इसके साथ ही एक दर्जन और मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इसमें सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र भी शामिल हैं।

Karnataka CM oath ceremony LIVE: कर्नाटक के नए बॉस डीके शिवकुमार, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ; जी परमेश्वर बने डिप्टी CM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ली पद और गरिमा की शपथ

Upendra Thapak| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Karnataka CM oath ceremony LIVE: कर्नाटक में आखिरकार कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के सिर पर मुख्यमंत्री का ताज सज गया है। बेंगलुरू लोकभवन में आयोजित समारोह में उन्होंने पद और गरिमा की शपथ ली। लगभग 3 साल तक पार्टी के भीतर चले कलह के बाद सिद्दारमैया की विदाई हुई और डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बने हैं। कांग्रेस के लिए प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले डीके शिवकुमार ने शपथ लेने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह लोकभवन पहुंचे। जहां पर आया संत समाज उनके इंतजार में था। शिवकुमार के आने के बाद सभी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शिवकुमार ने मंच पर जाकर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का फूलों के गुलदस्ते के साथ स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने लाल रंग की संविधान की प्रति हाथ में लेकर पद और गरिमा की शपथ ली।

शपथ लेने के बाद सिद्धारमैया ने जनता के सामने झुककर उनका अभिवादन किया। शिवकुमार के बाद उनके उप मुख्यमंत्री के रूप में राज्य के सबसे बड़े दलित नेता जी परमेश्वर ने शपथ ली। इसके बाद शिवकुमार की टीम में शामिल बाकी मंत्रियों ने एक के बाद एक शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम कांग्रेस नेता मौजूद थे। इसके सिद्दारमैया की मेहमानों की लिस्ट में भाजपा नेता येदियुरप्पा, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगोड़ा भी शामिल थे।

बता दें, पिछले ढाई साल से इस दिन का इंतजार कर रहे शिवकुमार के समर्थकों के लिए यह किसी उत्सव से कम नहीं है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने अपने दोनों नेताओं को एकजुट रखने के लिए काफी प्रयास किए हैं। सिद्दारमैया के बेटे यतीन्द्र को शिवकुमार की कैबिनेट में जगह दी गई है। वहीं जी परमेश्वरा को उप मुख्यमंत्री का पद दिया जा रहा है।

Karnataka CM oath ceremony LIVE: केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल और रामलिंगा रेड्डी ने ली मंत्री पद की शपथ।

Karnataka CM oath ceremony LIVE: कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण के बाद उनके डिप्टी सीएम जी परमेश्वर ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद अन्य मंत्रियों जैसे की केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल और रामलिंगा रेड्डी ने भी शपथ ली।

Share

Karnataka CM oath ceremony LIVE: कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बाद जी परमेश्वरा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

Karnataka CM oath ceremony LIVE: कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बाद जी परमेश्वरा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

Share

Karnataka CM oath ceremony LIVE: कर्नाटक में डीके शिवकुमार का राज, पद और गरिमा की शपथ ली।

Karnataka CM oath ceremony LIVE: कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पद और गरिमा की शपथ ले ली है। शपथ के बाद उन्होंने मंच पर जनता के सामने झुककर सभी का अभिवादन किया।

Share

Karnataka CM oath ceremony LIVE: शिवकुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का किया स्वागत

Karnataka CM oath ceremony LIVE: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले डीके शिवकुमार ने अपने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। सिद्धारमैया के बाद शिवकुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का स्वागत किया।

Share

Karnataka CM oath ceremony LIVE: शिवकुमार के शपथ ग्रहण में साथ नजर आए सिद्दारमैया, गले लगकर किया स्वागत

Karnataka CM oath ceremony LIVE: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार लोकभवन पहुंच चुके हैं। यहां उनके साथ तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने मंच पर गले लगकर डीके का स्वागत किया। इसके बाद शिवकुमार ने फूलों के गुलदस्ते से उनका अभिवादन किया।

Share

Karnataka CM oath ceremony LIVE: शपथ ग्रहण से पहले शिवकुमार को सोनिया गांधी ने दी शुभकामनाएं

Karnataka CM oath ceremony LIVE: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे डीके शिवकुमार को पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से शुभकामना संदेश मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को सोनिया गांधी ने शिवकुमार को फोन करके कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वे कर्नाटक का सफलतापूर्वक नेतृत्व करेंगे। "सभी को साथ लेकर चलें। मुझे पूरा विश्वास है कि आप कर्नाटक का सफलतापूर्वक नेतृत्व करेंगे। नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाएं। भविष्य में आपको सफलता मिले।"

Share

Karnataka CM oath ceremony LIVE: शपथ ग्रहण के पहले संतों से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिवकुमार

Karnataka CM oath ceremony LIVE: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे डी के शिवकुमार ने इससे पहले संतों के पास जाकर उनका आशीर्वाद लिया।

Share

Karnataka CM oath ceremony LIVE: शपथ से पहले मां से मिलने पहुंचे शिवकुमार

Karnataka CM oath ceremony LIVE: तीन साल की इंतजार के बाद डीके शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी मां के पास जाकर उनका आशीर्वाद लिया।

Share

Karnataka CM oath ceremony LIVE: थोड़ी देर में शपथ लेंगे डीके शिवकुमार

Karnataka CM oath ceremony LIVE: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार कुछ देर के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। बेंगलुरू स्थित लोकभवन में करीब 4 बजे शिवकुमार के साथ में 13 मंत्री भी पद और गरिमा की शपथ लेंगे। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र भी शामिल हैं।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsदेशKarnataka CM oath ceremony LIVE: कर्नाटक के नए बॉस डीके शिवकुमार, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ; जी परमेश्वर बने डिप्टी CM