कर्नाटक में फिर CM बदलने की चर्चा तेज, शिवकुमार बोले- हाईकमान जो कहेगा सिद्दारमैया मानेंगे

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कर्नाटक में एक बार फिर मुख्यमंत्री परिवर्तन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई दिनों से दिल्ली में डेरा डालकर बैठे डिप्टी सीएम शिवकुमार ने रविवार को कहा कि पार्टी हाईकमान जो भी तय करेगा मुख्यमंत्री सिद्दारमैया उसे स्वीकार करेंगे।

कर्नाटक में फिर CM बदलने की चर्चा तेज, शिवकुमार बोले- हाईकमान जो कहेगा सिद्दारमैया मानेंगे

Karnataka News: कर्नाटक में एक बार फिर से मुख्यमंत्री परिवर्तन की चर्चा तेज है। हालांकि दिल्ली में पार्टी हाईकमान से चर्चा करके वापस लौटे डिप्टी सीएम शिवकुमार ने हमेशा की तरह इस बार भी पार्टी के भीतर किसी भी तरह के मतभेद की खबरों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार में कोई समस्या नहीं है। कर्नाटक का नेतृत्व किसके पास होगा इसके बारे में जल्दी ही पता चल जाएगा। बता दें, शिवकुमार का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद सीएम बदलने की चर्चाएं तेज हैं।

दिल्ली में पार्टी हाई कमान से हुई मीटिंग के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, "हाई कमान ने क्या फैसला किया है। इसके बारे में आपको जल्दी ही पता चल जाएगा। इसलिए मैं आपको यह नहीं बताऊंगा। वे (पार्टी हाईकमान) सही समय पर जो सही होगा वही करेंगे। मुझे उन पर पूरा भरोसा है।"

हाई कमान जो कहेगा मुख्यमंत्री सिद्दारमैया वही मानेंगे: डिप्टी सीएम

उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पार्टी हाईकमान के फैसले के ऊपर सीएम सिद्धारमैया के रिएक्शन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हाई कमान जो भी फैसला लेगा। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया उसे स्वीकार करेंगे। इसमें कोई भी परेशानी नहीं है।

सरकार के तीन साल पूरे होने के करीब संभावित नेतृत्व परिवर्तन की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर कभी चर्चा नहीं की। “मैंने इस मुद्दे पर कभी चर्चा नहीं की है। मुख्यमंत्री और मैंने दोनों ने कहा है कि उच्च नेतृत्व जो भी और जब भी निर्णय करेगा, हम उसे स्वीकार करेंगे और उसका पालन करेंगे।"

बता दें, पिछले 6 महीने से कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लगातार चर्चा होती रही है। खासतौर पर नवंबर 2025 में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद लगातार यह खबर तेज हुई थी। हालांकि, बाद में कांग्रेस हाई कमान ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को यह विवाद सुलझाने के लिए कहा। इसके बाद सीएम के घर नाश्ते पर दोनों नेताओं की हाई प्रोफाइल मीटिंग हुई और विवाद शांत हुआ। हालांकि, उसके बाद भी दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच में विवाद बना हुआ है।

मेरे जन्मदिन पर बैनर न लगाएं कार्यकर्ता: शिवकुमार

मुख्यमंत्री परिवर्तन को लेकर मीडिया से बात कर रहे शिवकुमार ने अपने जन्मदिन को लेकर भी कार्यकर्ताओं को निर्देशन दिया। उन्होंने कहा, “कोई भी मेरे जन्मदिन के लिए बैनर या विज्ञापन न लगाए। अगर बैनर लगाए गए, तो मैं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामले दर्ज करवाऊँगा, चाहे वे पार्टी कार्यकर्ता हों या समर्थक… कोई भी सड़कों पर ऐसी चीजें न लगाए, यह मेरा व्यक्तिगत अनुरोध है।”

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें