मुस्लिम महिला के साथ दिखा हिंदू युवक, 'गिरोह' ने किडनैप कर बुरी तरह पीटा; बीयर की बोतलों से मारा

Feb 06, 2026 12:00 pm ISTAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, कोप्पल
share

कर्नाटक के कोप्पल में एक हिंदू युवक को मुस्लिम पड़ोसी की मदद करने पर भीड़ ने अगवा कर पीटा। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरी घटना की जानकारी यहां पढ़ें।

मुस्लिम महिला के साथ दिखा हिंदू युवक, 'गिरोह' ने किडनैप कर बुरी तरह पीटा; बीयर की बोतलों से मारा

कर्नाटक के कोप्पल जिले में मंगलवार रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक को मुस्लिम महिला के साथ देखे जाने के बाद एक गिरोह ने कथित तौर पर अगवा कर बेरहमी से पीटा और उससे पैसे लूट लिए। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है।

महिला और उसकी बेटी को बस स्टैंड छोड़ने गया था पीड़ित

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कोप्पल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राम एल. आरसिद्दी ने बताया कि यह घटना रात करीब 11 बजे गंगावती बस स्टैंड के पास हुई, जब पीड़ित हिंदू युवक महिला और उसकी बेटी को बस स्टैंड छोड़ने गया था। पुलिस के मुताबिक, उसी दौरान एक गिरोह वहां पहुंचा और युवक से सवाल-जवाब करने लगा कि वह एक मुस्लिम महिला के साथ क्यों खड़ा है।

आरोप है कि गिरोह ने युवक का मोबाइल फोन छीन लिया और उसे जबरन दोपहिया वाहन पर बैठाकर एक सुनसान जगह ले गया। वहां उसे बीयर की बोतलों से मारा गया, लात-घूंसे बरसाए गए और चप्पलों से भी पीटा गया। एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उससे यह जबरन कहलवाया गया कि वह महिला की नाबालिग बेटी के साथ एक साल से प्रेम संबंध में था। इसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब से 550 रुपये भी छीन लिए।

वो मेरे बेटे जैसा है- मुस्लिम महिला का मिला साथ

मारपीट के बाद आरोपी युवक को वहीं छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर बाद पीड़ित को उसके एक दोस्त ने गंभीर हालत में पाया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, महिला और उसके परिजनों ने बयान देकर बताया है कि पीड़ित उनके लिए बेटे जैसा है और अक्सर परिवार की मदद करता रहा है।

एसपी आरसिद्दी ने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस बीच, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के कार्यकर्ताओं ने गंगावती टाउन पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पीड़ित युवक के खिलाफ नाबालिग से जुड़े आरोपों को लेकर बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया जाए। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों और तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।