लक्ष्मी को बदलना था अपना नाम, अदालत पहुंच गया पिता; वजह जान क्या बोला हाईकोर्ट?

लाइव हिन्दुस्तान
share

कई लोगों की चाहत होती है कि वे ज्योतिषी या अंकशास्त्र के आधार पर अपना नाम बदल लें या नाम को लिखने में कुछ बदलाव करें। इससे जुड़ा एक मामला हाईकोर्ट पहुंच गया। जानिए कोर्ट ने क्या कहा।

Karnataka High court allows name change opted by minor
हाईकोर्ट ने नाम बदलने की इजाजत दे दी (सांकेतिक तस्वीर)

अगर आप भी ज्योतिषी या न्यूमरोलॉजी के हिसाब से अपने नाम को बदलना चाहते हैं लेकिन कानून इसके आड़े आ रहा है, तो तह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। हाल ही में इस मामले पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक बेहद अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि भारत में हर नागरिक को अपने पसंदीदा नाम से पहचाने जाने का नागरिक अधिकार है।

इस मामले पर फैसला सुनाते हुए जस्टिस हंचाते संजीवकुमार की एकल पीठ ने सिविल कोर्ट के आदेश को पलट दिया। इससे पहले निचली अदालत ने एक नाबालिग लड़की को उसका नाम बदलने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था। हालांकि हाईकोर्ट ने कहा कि समाज में हर व्यक्ति को उसके पसंद के नाम से पहचाना जाया जाना चाहिए। कोर्ट ने फैसले में कहा, “अपने नाम से पहचाना जाना भारत के प्रत्येक नागरिक का एक नागरिक अधिकार है।” हाईकोर्ट ने यह भी नोट किया कि लड़की का नाम बदलने पर किसी भी पक्ष या व्यक्ति द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई थी और इससे किसी का कोई नुकसान नहीं होगा।

क्या था पूरा मामला?

बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरा मामला एक नाबालिग लड़की के नाम से जुड़ा था। लड़की के पिता ने जन्म के समय अपनी बेटी का नाम 'लक्ष्मी एन’ रखा था। हालांकि बाद में घरवालों ने ज्योतिषी और अंकशास्त्र के मान्यताओं के आधार पर परिवार ने उसका नाम बदलकर 'वीणा एन' करने का फैसला किया। इसके बाद पिता ने नाम बदलने के लिए नाबालिग बेटी की ओर से सिविल कोर्ट में याचिका दायर की। हालांकि सिविल कोर्ट ने याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि लड़की का नाम 'वीणा' होने का कोई दस्तावेजी सबूत प्रस्तुत नहीं किया गया है और ना ही माता-पिता ने नाम बदलने के लिए पहले स्कूल से संपर्क किया था।

हाईकोर्ट पहुंचा परिवार

सिविल कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ परिवार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। यहां पिता ने कर्नाटक सरकार के एक सर्कुलर का हवाला दिया। इस सर्कुलर के मुताबिक आधिकारिक रूप से नाम बदलने के लिए सिविल कोर्ट की डिक्री अनिवार्य है। परिवार ने हाईकोर्ट को अखबार में प्रकाशित सार्वजनिक नोटिस भी दिखाया।

हाईकोर्ट ने सिविल कोर्ट के फैसले को पलट दिया। हाईकोर्ट ने कहा, "ट्रायल कोर्ट की यह दलील बेबुनियाद थी कि लड़की का नाम 'वीणा' होने का कोई दस्तावेजी प्रमाण नहीं है। यह मामला नाम में सुधार का नहीं था, जहां स्कूल में गलती से नाम गलत दर्ज हो गया हो। यह मामला सिर्फ नाम बदलने का है। याचिकाकर्ता का सीधा सा निवेदन है कि वह 'लक्ष्मी' की जगह 'वीणा' कहलाना चाहती है, इसलिए पहले से 'वीणा' नाम का कोई दस्तावेज पेश करने का सवाल ही नहीं उठता।"

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलक्ष्मी को बदलना था अपना नाम, अदालत पहुंच गया पिता; वजह जान क्या बोला हाईकोर्ट?