Hindi NewsIndia NewsKarnataka Deputy CM DK Shivakumar has said that he is a disciplined soldier of congress
इस्तीफे की धमकी... कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर डिप्टी CM शिवकुमार

इस्तीफे की धमकी... कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर डिप्टी CM शिवकुमार

संक्षेप: कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने इस्तीफे की अफवाहों को लेकर कहा कि वह पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं। मुख्यमंत्री और राहुल गांधी की मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि वह उन्हें निमंत्रण देने के लिए दिल्ली आए थे।

Mon, 17 Nov 2025 02:39 AMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलें लग रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कैबिनेट फेरबदल और वरिष्ठ नेता शिवकुमार के पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही थी। अब डिप्टी सीएम शिवकुमार ने पार्टी की प्रदेश इकाई अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की अटकलों को रविवार को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के एक अनुशासित सिपाही हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सरकार में मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल पर जोर देते हुए डिप्टी सीएम शिवकुमार ने इस बात पर जोर दिया कि फेरबदल का निर्णय पूरी तरह सीएम सिद्धरमैया का विशेषाधिकार है और यह पार्टी आलाकमान के साथ विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कर्नाटक में 100 नए कांग्रेस कार्यालयों के शिलान्यास समारोह का निमंत्रण देने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पास दिल्ली आए थे।

नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम शिवकुमार ने कहा, ‘‘शिलान्यास समारोह और कई अन्य कार्यक्रम होने वाले हैं। यह सब कौन संभालेगा? मुझे ही करना है। मैं (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से) इस्तीफा देने की बात क्यों कहूंगा? अभी ऐसी स्थिति नहीं आई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक अनुशासित सिपाही की तरह पार्टी की सेवा के लिए समर्पित हूं और मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है, मैं उसे पूरा करता हूं। मैं इस्तीफे की धमकी देकर पार्टी को ब्लैकमेल नहीं करता हूं।’’

शिवकुमार ने इन अटकलों को मीडिया की उपज बताया और कहा, ‘‘मैं कांग्रेस को ब्लैकमेल करने वाला नहीं हूं। मैंने इस पार्टी को खड़ा किया है और इसके लिए दिन-रात अथक परिश्रम किया है। मैं आगे भी ऐसा करता रहूंगा। हमारी पार्टी 2028 में (कर्नाटक में) सत्ता में वापसी करेगी।’’

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।