मंदिर में दलित जोड़े पर चिल्लाने लगा शख्स, पूजा करने से रोका; ऐक्शन में पुलिस
कर्नाटक के एक मंदिर में एक नवविवाहित दलित जोड़े को अपमान का सामना करना पड़ा। इन दोनों को जबरन मंदिर परिसर से बाहर निकाल दिया गया। जानकारी के मुताबिक यह घटना 19 फरवरी को तुमकुरु जिले के गोनी गांव में हुआ।

कर्नाटक के एक मंदिर में एक नवविवाहित दलित जोड़े को अपमान का सामना करना पड़ा। इन दोनों को जबरन मंदिर परिसर से बाहर निकाल दिया गया। जानकारी के मुताबिक यह घटना 19 फरवरी को तुमकुरु जिले के गोनी गांव में हुआ। दलित कपल अरसम्मा मंदिर में दर्शन के लिए गया था। जानकारी के मुताबिक वहां पर एक उच्च जाति से संबंधित व्यक्ति था, जिसका नाम नारायणप्पा बताया गया है। उसने दिखावा किया कि उसके ऊपर देवता सवार हैं और इसके बाद उसने दंपत्ति से कहा कि उन्हें मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। हालांकि बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से कपल ने मंदिर में एंट्री की और पूजा-पाठ भी किया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।
कपल पर चिल्लाना लगा बुजुर्ग
मामले में एसपी अशोक केवी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहाकि एक बुजुर्ग व्यक्ति ने भगवान के नाम पर दलित कपल के ऊपर चिल्लाना शुरू कर दिया। उस बुजुर्ग ने कहना कि तुम लोगों को मंदिर में नहीं जाना है। एसपी ने आगे बताया कि हमें इस मामले में तुरुवेकेरे पुलिस स्टेशन पर हमें शिकायत मिली है। इसमें सात ज्ञात और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की गई है। पीड़ित जगदीश की एफआईआर में नारायणप्पा के अलावा, प्रभा, कंतान्ना, अमूल्य, पुत्तेगौड़ा और पद्मा के नाम हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति मूर्तियों के ठीक सामने खड़ा है और कपल के ऊपर चिल्ला रहा है।
हिरासत में मुख्य आरोपी
एसपी ने बताया कि हमें शिकायत मिली और हमने एससी/एसटी एक्ट और बीएनएस 190 और 352 के तहत एफआईआर दर्ज की। हमने तुरंत उस व्यक्ति को पकड़ लिया जो वीडियो में चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा था। पुलिस और राजस्व विभाग के संयुक्त नेतृत्व में उस गांव में शांति बैठक का आयोजन किया गया है। हमने नवविवाहित जोड़े के मंदिर में प्रवेश और अन्य अनुष्ठानों को भी सुनिश्चित किया। नारायणप्पा को हिरासत में लिया गया है और पुलिस बाकी आरोपियों को तलाशने में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने गांव में शांति बैठक भी की है।
लेखक के बारे में
Deepak Mishraमूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।
आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।
यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।
जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।
अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।


