Hindi NewsIndia NewsKarnataka CM row BJP says on November Revolution whoever pays more will become CM Siddaramaiah or Shivakumar
राज्य को ATM बना लिया है, ज्यादा भुगतान करने वाला बनेगा CM; BJP का कर्नाटक सरकार पर तंज

राज्य को ATM बना लिया है, ज्यादा भुगतान करने वाला बनेगा CM; BJP का कर्नाटक सरकार पर तंज

संक्षेप:

कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने बिहार और तमिलनाडु के विधानसभा के लिए कर्नाटक को धन मुहैया कराने का एटीएम बना लिया है। पार्टी इसे एटीएम के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

Oct 28, 2025 05:04 am ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों ने राज्य ही नहीं देश की राजनीति में हलचल मचा रखी है। जाने-अनजाने मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम शिवकुमार के समर्थकों द्वारा बयानबाजी की जाती रहती है। इसी बीच अब भाजपा की तरफ कर्नाटक राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष आर अशोक से दावा किया गया है कि राज्य में ‘नवंबर क्रांति’ तय है और अगले महीने मुख्यमंत्री पद पर निश्चित तौर पर बदलाव होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अशोक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने बिहार और तमिलनाडु के विधानसभा के लिए कर्नाटक को धन मुहैया कराने का एटीएम बना लिया है। पार्टी इसे एटीएम के रूप में इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार में से जो भी पार्टी के लिए “भुगतान” सुनिश्चित करेगा, उसे मुख्यमंत्री पद “सौंप” दिया जाएगा।

आपको बता दें कर्नाटक में कांग्रेस सरकार आगामी नवंबर में अपना आधा पड़ाव पार कर लेगी। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि राज्य में मुख्यमंत्री पद में बदलाव किया जाएगा। भाजपा नेताओं सहित कांग्रेस के कई राजनैतिक विरोधी इसे नवंबर क्रांति बता रहे हैं।

इसी बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर आलाकमान के पाले में गेंद डाल दी। सिद्धारमैया ने कहा कि अगर कांग्रेस आलाकमान फैसला करेगी, तो वह पूरे पांच साल के लिए मुख्यमंत्री पर बने रहेंगे।

सीएम के इस बयान पर कटाक्ष करते हुए अशोक ने कहा कि अगर सीएम इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, तो समझ लेना चाहिए कि समझौता हो गया है। उन्होंने कहा, "विधायक दल पांच साल के लिए मुख्यमंत्री का चुनाव करता है। अगर मुख्यमंत्री अब कह रहे हैं कि आलाकमान चाहेगा, तो वह पद पर बने रहेंगे, तो इसका मतलब है कि समझौता हो गया है। समझौते और भुगतान पर सहमति बन गई है।”

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।