Hindi NewsIndia NewsKarnataka CM news DK Shivakumar Siddaramaiah congress Rahul Gandhi
प्रार्थना नाकाम नहीं होती, राहुल गांधी से मिलकर बोले शिवकुमार; कर्नाटक का CM बनना तय?

प्रार्थना नाकाम नहीं होती, राहुल गांधी से मिलकर बोले शिवकुमार; कर्नाटक का CM बनना तय?

संक्षेप:

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सिद्धारमैया और शिवकुमार को जरूरत पड़ने पर बातचीत के लिए नई दिल्ली बुलाया जाएगा। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को दिल्ली में बातचीत के लिए कब बुलाया जाएगा, यह साफ नहीं है।

Jan 14, 2026 10:15 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं। हाल ही में सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से छोटी मुलाकात की थी। इसके बाद शिवकुमार ने लिखा कि प्रार्थनाएं नाकाम नहीं होतीं। राहुल के साथ दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय पर हुई है, जब राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच तनातनी की खबरें हैं। हालांकि, दोनों ही नेता सार्वजनिक रूप से इससे इनकार करते रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिवकुमार ने कन्नड़ में पोस्ट किया है। हिंदी अनुवाद के अनुसार उन्होंने लिखा, 'भले ही कोशिश नाकाम हो जाए, लेकिन प्रार्थना नाकाम नहीं होती।' उनकी इस पोस्ट को कथित सीएम रेस से जोड़कर देखा जा रहा है।

पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी सूत्र बताते हैं कि यह संक्षिप्त बातचीत उस समय हुई जब राहुल तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के गुडालूर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंडकल्ली हवाई अड्डे पर संपर्क उड़ान के लिए उतरे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सिद्धरमैया और शिवकुमार से अलग-अलग और फिर एकसाथ भी संक्षिप्त बातचीत की।

दरअसल, गांधी मंगलवार को दो बार मैसूरु हवाई अड्डे से गुजरे पहली बार गुडालूर जाते समय और दूसरी बार वहां से लौटते हुए। दोनों ही मौकों पर सिद्धरमैया और शिवकुमार हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

क्या बात हुई

तीनों नेताओं के बीच हालांकि क्या बातचीत हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच जारी खींचतान और संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं को देखते हुए इन मुलाकातों को अहम माना जा रहा है। पार्टी के कुछ सूत्रों का कहना है कि बातचीत के दौरान राज्य में कांग्रेस के ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान और इस कानून को बहाल कराने की मांग को लेकर राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर भी चर्चा हुई।

यह संक्षिप्त बातचीत ऐसे समय हुई है जब सिद्धरमैया और शिवकुमार दोनों ही राहुल गांधी से औपचारिक मुलाकात की उम्मीद कर रहे हैं।

दिल्ली बुलाए जा सकते हैं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सिद्धारमैया और शिवकुमार को जरूरत पड़ने पर बातचीत के लिए नई दिल्ली बुलाया जाएगा। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को दिल्ली में बातचीत के लिए कब बुलाया जाएगा, इस सवाल के जवाब में खरगे ने कहा, 'जब भी जरूरत होगी, पार्टी उन्हें बुलाएगी।'

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के 20 नवंबर को ढाई वर्ष पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री पद पर संभावित बदलाव की अटकलों के बीच सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर संघर्ष तेज हो गया है। वर्ष 2023 में सरकार गठन के समय सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच कथित ‘सत्ता-साझाकरण समझौते ने अटकलों को और तेज कर दिया है।

सिद्धरमैया हाल में देवराज उर्स का रिकॉर्ड तोड़कर राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया है कि वह पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि अंतिम निर्णय कांग्रेस आलाकमान का है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।