Hindi NewsIndia NewsKarnataka Chief Electoral Officer Notice Rahul Gandhi provide documents inquire allegations
शकुन रानी पर घिरे राहुल गांधी, 2 बार वोट डालने वाले डाक्युमेंट को बताया गलत; नोटिस भेजकर मांगा जवाब

शकुन रानी पर घिरे राहुल गांधी, 2 बार वोट डालने वाले डाक्युमेंट को बताया गलत; नोटिस भेजकर मांगा जवाब

संक्षेप: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी से उन दस्तावेजों को उपलब्ध कराने की मांग रखी है, जिनके आधार पर उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला कि शकुन रानी या किसी अन्य व्यक्ति ने दो बार मतदान किया। ये डाक्युमेंट्स विस्तार से जांच के लिए जरूरी हैं।

Sun, 10 Aug 2025 06:13 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को वोट चोरी के आरोपों पर नोटिस भेजा है। शकुन रानी नाम की महिला की ओर से 2 बार मतदान को लेकर दिखाए गए डाक्युमेंट को गलत बताया है। 7 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया, 'चुनाव आयोग के आंकड़े बता रहे हैं कि शकुन रानी नाम की महिला ने दो बार मतदान किया। यह ईसी का ही डेटा है। इस आईडी कार्ड पर 2 बार वोट डाला गया है। इस पर जो टिक है, वो पोलिंग बूथ के अधिकारी का है।'

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:ECI ने रद्द किया 334 दलों का रजिस्ट्रेशन, देश में अब 67 क्षेत्रीय पार्टियां
ये भी पढ़ें:भारत डेड इकॉनमी नहीं, बल्कि... यूरोप के एक देश ने ही ट्रंप को दे दिया करारा जवाब

हालांकि, कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि उनके कार्यालय ने इन आरोपों की शुरुआती तौर पर जांच की है। इसमें पता चला कि राहुल गांधी की ओर से प्रेजेंटेशन में दिखाए गए टिक मार्क ईसी के ऑफिशियल डाक्युमेंट नहीं हैं। इसके अलावा, शकुन रानी ने भी बयान दिया है कि उन्होंने केवल एक बार ही मतदान किया। न कि दो बार, जैसा कि आरोप लगाया गया है।

चुनाव आयोग ने डाक्युमेंट को बताया जरूरी

इसे देखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी से उन दस्तावेजों को उपलब्ध कराने की मांग रखी है, जिनके आधार पर उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला कि शकुन रानी या किसी अन्य व्यक्ति ने दो बार मतदान किया। यह दस्तावेज इस मामले में विस्तृत जांच के लिए आवश्यक बताया गया है। नोटिस में कहा गया कि इन दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव में धांधली के आरोपों पर अड़ी कांग्रेस

दूसरी ओर, चुनाव में धांधली के राहुल गांधी के दावों को लेकर बढ़ते विवाद के बीच कांग्रेस ने एक वेब पेज शुरू किया है। यहां लोग ‘वोट चोरी’ के खिलाफ निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग करने और डिजिटल मतदाता सूची की मांग का समर्थन करने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘वोट चोरी 'एक व्यक्ति, एक वोट' के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है। निर्वाचन आयोग से हमारी मांग साफ है। पारदर्शिता दिखाएं और डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करें, ताकि जनता और राजनीतिक दल उसका खुद ऑडिट कर सकें।’

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।