Hindi NewsIndia NewsKarnataka Bengaluru man kills wife then covers up death accidental electrocution case
पत्नी का गला दबाकर मारा, बाथरूम में रखा शव; पति बोला- हीटर चलाते वक्त बिजली का झटका लगा

पत्नी का गला दबाकर मारा, बाथरूम में रखा शव; पति बोला- हीटर चलाते वक्त बिजली का झटका लगा

संक्षेप:

पुलिस के अनुसार, रेशमा की पहली शादी सुरेंद्र से हुई थी जिनका एक साल बाद बीमारी से निधन हो गया था। उनकी 15 साल की बेटी है। करीब 9 महीने पहले रेशमा की प्रशांत से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई। कुछ समय बाद उन्होंने शादी कर ली।

Sun, 19 Oct 2025 02:56 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 25 वर्षीय प्रशांत कम्मार ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी रेशमा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने इसे पानी के हीटर से बिजली का झटका लगने का हादसा दिखाने की कोशिश की। हेब्बागोडी पुलिस ने प्रशांत को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से इलेक्ट्रीशियन है और बल्लारी जिले के हुविना हडगली का रहने वाला है। यह मामला रेशमा की बहन रेणुका की शिकायत पर दर्ज किया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:विमान में यात्री ने बगल बैठी महिला के साथ की ऐसी हरकत, उतरते ही हो गया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, रेशमा की पहली शादी सुरेंद्र से हुई थी जिनका एक साल बाद बीमारी से निधन हो गया था। उनकी 15 साल की बेटी है। करीब 9 महीने पहले रेशमा की प्रशांत से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई। कुछ समय बाद उन्होंने शादी कर ली। हालांकि, शादी के बाद से ही प्रशांत को रेशमा के चरित्र पर शक था और वह अक्सर उस पर दूसरों के साथ संबंध रखने का आरोप लगाकर झगड़ा करता था। 15 अक्टूबर को तीखी बहस के दौरान प्रशांत ने रेशमा पर हमला किया और उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा

हत्या को छिपाने के लिए प्रशांत ने रेशमा के शव को बाथरूम में रखा, पानी की बाल्टी में हीटर चालू किया ताकि यह हादसा लगे। उस शाम जब रेशमा की बेटी स्कूल से लौटी तो उसने बाथरूम का दरवाजा बंद पाया और अपनी मां को बेसुध पड़ा देखा। स्थानीय लोगों ने रेशमा को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। प्रशांत ने पहले दावा किया कि रेशमा की मौत बिजली के झटके से हुई, लेकिन उसके संदिग्ध व्यवहार से शक हुआ। बाद में पुलिस की पूछताछ में वह टूट गया और हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।