16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन, इस राज्य का बड़ा फैसला

Mar 06, 2026 01:02 pm ISTJagriti Kumari एएनआई, बेंगलुरु
share

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि इस कदम का मकसद बच्चों में मोबाइल के इस्तेमाल के बुरे प्रभाव को रोकना है। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई है।

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन, इस राज्य का बड़ा फैसला

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश करते हुए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि राज्य में जल्द ही 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे। अपने बजट भाषण के दौरान सिद्धारमैया ने कहा है कि इस कदम का मकसद बच्चों में मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल से होने वाले बुरे असर को रोकना है।

बता दें कि कर्नाटक यह कदम उठाने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। इससे पहले गोवा और आंध्र प्रदेश की सरकारों ने भी इस तरह के फैसले को लागू करने की मंशा जताई थी। वहीं अन्य देशों की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई है। वहीं फ्रांस में भी 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं।

कर्नाटक में पहले ही पेश किया गया था विचार

कर्नाटक सरकार ने इससे पहले भी बच्चों के सोशल मीडिया एक्सेस को लेकर रेगुलेशन लाने के संकेत दिये थे। राज्य के IT और बायोटेक्नोलॉजी मंत्री प्रियांक खड़गे ने इस साल की शुरुआत में विधानसभा में कहा था कि सरकार किशोरों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए मुमकिन तरीकों पर गौर कर रही है।

इकोनॉमिक सर्वे में जताई गई थी चिंता

इससे पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य के विश्विद्यालयों से इस बारे में राय मांगी थी कि क्या 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगानी चाहिए। वहीं भारत के आर्थिक सर्वेक्षण 2025–26 में भी युवाओं में ज्यादा स्मार्टफोन के इस्तेमाल को एक बढ़ती हुई चिंता बताया गया है। सर्वे में इसे नींद से जुड़ी दिक्कतों और तनाव जैसी परेशानियों से जोड़ा गया है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।