Hindi NewsIndia NewsKarnataka Ballari 1 killed in a clash broke Congress banner Valmiki statue Another MLA Clash
कर्नाटक में बैनर विवाद बना खूनी संघर्ष, दो विधायकों के समर्थक भिड़े; गोलीबारी के बीच 1 की मौत

कर्नाटक में बैनर विवाद बना खूनी संघर्ष, दो विधायकों के समर्थक भिड़े; गोलीबारी के बीच 1 की मौत

संक्षेप:

जनार्दन रेड्डी ने कांग्रेस विधायक पर निजी हथियारबंद सुरक्षाकर्मी लाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया- जैसे ही उन्हें पता चला कि मैं अपनी कार से उतरकर वहां पहुंचा हूं, फायरिंग शुरू कर दी गई।

Jan 02, 2026 09:31 am ISTAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, बल्लारी
share Share
Follow Us on

कर्नाटक के बल्लारी जिले में शुक्रवार को वाल्मीकि समुदाय की एक प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम से पहले बैनर लगाने को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है और पुलिस ने एहतियातन बड़े जमावड़े पर रोक लगा दी है। विधायक जनार्दन रेड्डी, पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता श्रीरामुलु, शेखर, अलीखान और सोमशेखर रेड्डी समेत 11 लोगों के खिलाफ वाल्मीकि बैनर फाड़ने के आरोप में ब्रूसपेट पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह झड़प तब शुरू हुई जब कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक भारथ रेड्डी के समर्थन में बैनर लगाने पहुंचे। आरोप है कि ये बैनर केआरपीपी विधायक जनार्दन रेड्डी के घर के सामने लगाए जाने थे, जिस पर जनार्दन रेड्डी समर्थकों ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो पथराव में बदल गई।

घटना के दौरान गोली चलने की आवाजें भी सुनाई दीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, भारथ रेड्डी के करीबी सहयोगी सतीश रेड्डी मौके पर पहुंचे थे, जिनके साथ मौजूद एक सुरक्षाकर्मी ने कथित तौर पर हवा में दो राउंड फायर किए। इसी अफरातफरी में राजशेखर नामक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसे कांग्रेस समर्थक बताया जा रहा है।

घटना को लेकर भारथ रेड्डी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा- बैनर सार्वजनिक सड़क पर लगाए गए थे, जैसे शहर के अन्य हिस्सों में लगाए जाते हैं। वाल्मीकि समुदाय के समर्थकों को बैनर लगाने से हम कैसे रोक सकते हैं? यह कार्यक्रम दलों से ऊपर है। लेकिन कुछ लोग बल्लारी की शांति भंग करना चाहते हैं। यह पूरी तरह राजनीतिक साजिश है।

वहीं जनार्दन रेड्डी ने कांग्रेस विधायक पर निजी हथियारबंद सुरक्षाकर्मी लाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया- जैसे ही उन्हें पता चला कि मैं अपनी कार से उतरकर वहां पहुंचा हूं, फायरिंग शुरू कर दी गई। यह मुझे खत्म करने की साजिश लगती है। ये अपराधी हैं जो भारथ रेड्डी से जुड़े हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री और भाजपा नेता बी. श्रीरामुलु भी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है, फायरिंग और मौत की परिस्थितियों की गहन जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने को कहा है।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , Ajit Pawar Death LIVE Updates , अजित पवार प्लेन क्रैश और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।