'जिन लोगों ने मेरा घर गिराया...', BMC में भाजपा की जीत के बाद ठाकरे पर क्या बोलीं कंगना रनौत

Jan 17, 2026 11:48 am ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

कंगना रनौत का यह बयान उनकी पुरानी शिकायतों से जुड़ा है, जब 2020 में अविभाजित शिवसेना की सत्ता में बीएमसी ने उनके बांद्रा वेस्ट स्थित बंगले के हिस्से को तोड़ा था। रनौत ने 2020 की घटना को बदले की कार्रवाई बताया था।

'जिन लोगों ने मेरा घर गिराया...', BMC में भाजपा की जीत के बाद ठाकरे पर क्या बोलीं कंगना रनौत

बीजेपी ने बीएमसी चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जिससे मुंबई में ठाकरे परिवार की लंबे समय से चली आ रही सत्ता का अंत हो गया। इस पर भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि जनता ने उन ताकतों को सही जगह दिखा दी है, जिन्होंने उन्हें गाली दी, उनके घर को तोड़ा और महाराष्ट्र छोड़ने की धमकी दी। कंगना ने ठाकरे परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें महिलाओं से नफरत करने वाले, धमकाने वाले और भाई-भतीजावाद माफिया बताया। उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, 'मैं खुश हूं कि ऐसे लोग महाराष्ट्र से बाहर हो गए हैं। जनता जनार्दन ऐसे महिलाओं से नफरत करने वालों, गुंडों और नेपोटिज्म माफिया को उनकी सही जगह दिखा रही है।'

कंगना रनौत का यह बयान उनकी पुरानी शिकायतों से जुड़ा है, जब 2020 में अविभाजित शिवसेना की सत्ता में बीएमसी ने उनके बांद्रा वेस्ट स्थित बंगले के हिस्से को तोड़ा था। रनौत ने 2020 की घटना को बदले की कार्रवाई बताया था, जो उनकी मुंबई पुलिस पर टिप्पणियों के बाद हुई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी उस कार्रवाई को दुर्भावना से प्रेरित बताया था और उनके अधिकारों की अनदेखी मानी थी। अब बीएमसी चुनावों में ठाकरे गुट की हार को कंगना व्यक्तिगत न्याय के रूप में देख रही हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग उनके घर को तोड़ने वाले थे, उन्हें अब सत्ता से बाहर होना पड़ा।

महायुति गठबंधन का शानदार प्रदर्शन

एट्रेस और सांसद ने इस जीत पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री फडणवीस और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। महायुति गठबंधन (बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना) ने 227 में से 118 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया, जिसमें बीजेपी अकेले 89 सीटों पर विजयी रही। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में विकास और सुशासन के एजेंडे की जीत मानी जा रही है। राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी ने 11,79,273 वोट हासिल किए, जो कुल वोटों का 21.58 प्रतिशत है। महायुति ने पूरे महाराष्ट्र में 25 में से 29 नगर निगमों पर कब्जा जमाया।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।