क्या बाबा रामदेव मेरे कमरे में चमगादड़ बनकर लटके हुए थे: कंगना रनौत

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कंगना रनौत ने बाबा रामदेव पर कहा कि रामदेव का जब स्वेदशी वाला चला था, तब सरकार ने भी बहुत सपोर्ट किया था। सनातनी विचारधारा एक वक्त के बाद कैपिटलिज्म से भी क्लैश करने लगती है।

Kangana Ranaut Baba Ramdev
कंगना रनौत बोलीं, क्या बाबा रामदेव मेरे कमरे में चमगादड़ बनकर लटके हुए थे

भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत और योग गुरु बाबा रामदेव कई दिनों से एक-दूसरे पर हमलावर हैं। कंगना रनौत के गटर वाले बयान के बाद शुरू हुआ पूरा विवाद अबतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक्ट्रेस ने अब नया हमला बोला है। उन्होंने पूछा है कि क्या बाबा रामदेव मेरे कमरे में चमगादड़ बनकर लटके हुए थे? उन्होंने क्या देखा, यह बताना चाहिए।

डीडी न्यूज से बात करते हुए कंगना रनौत ने बाबा रामदेव पर कहा, ''रामदेव का जब स्वेदशी वाला चला था, तब सरकार ने भी बहुत सपोर्ट किया था। सनातनी विचारधारा एक वक्त के बाद कैपिटलिज्म से भी क्लैश करने लगती है। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें फटकार लगती है। आयुर्वेद, योग से बढ़कर अब वे बनियान, अंडरगार्मेंट्स बना रहे। एक तरह से वे बिजनेसमैन बन गए। वे मुझे कहते हैं कि क्या उनका बचपन और जवानी देखी है? क्या बाबा रामदेव मेरे कमरे में चमगादड़ बनकर लटके हुए थे? उसने क्या देखा, यह बताना चाहिए था।''

दरअसल, सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान कंगना रनौत के जेन जी जेनरेशन को लेकर दिए गए गटर जेनरेशन वाले बयान पर काफी विवाद मचा था। हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई दी कि उन्होंने पूरी जेनरेशन को नहीं, बल्कि कुछ प्रदर्शनकारियों के लिए ऐसा कहा था, जिन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस पर बाबा रामदेव से जब एक कार्यक्रम में सवाल पूछा गया तो उन्होंने जमकर हमला बोला।

रामदेव ने कहा था- बचपन और जवानी कैसी रही

टीवी-9 से बात करते हुए रामदेव ने कहा था कि उनका (कंगना रनौत) बचपन कैसा रहा, जवानी कैसी रही, पहले के कारनामे कैसे रहे हैं। मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता। यह बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। उनके बयान पर उनकी पार्टी को संज्ञान लेना चाहिए।

'बाबा जी, मेरी जवानी के सपने मत देखो'

इसके बाद, कंगना रनौत ने भी हमला बोला था और इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर कहा था कि बाबा जी, मेरी जवानी के सपने मत देखो। कंगना ने कहा था, ''मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखो। कम से कम मुझे झूठे और धोखाधड़ी वाले मेडिकल असर के दावों पर सुप्रीम कोर्ट से तो फटकार नहीं लगी है।'' इसके बाद, बाबा रामदेव ने भी जवाब दिया और कहा कि वह ओछे लोगों के बारे में कमेंट नहीं करना चाहते हैं।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsक्या बाबा रामदेव मेरे कमरे में चमगादड़ बनकर लटके हुए थे: कंगना रनौत