बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो; कंगना रनौत ने बाबा रामदेव की लगा दी क्लास

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को फटकार लगाते हुए लिखा कि बाबा जी मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखो, कोई सिर्फ अफवाहों और गॉसिप के आधार पर अंदाजा लगा सकता है।

Kangana Ranaut Attacks Baba Ramdev Says Baba Ji Meri Jawani Ke Sapne Mat Dekho
कंगना रनौत ने बाबा रामदेव पर कहा कि बाबा जी मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखो

योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा सांसद व एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। गटर वाले बयान पर कंगना रनौत पर निशाना साधने वाले बाबा रामदेव पर अब एक्ट्रेस ने पलटवार किया है और क्लास लगा दी है। कंगना ने कहा है कि बाबा जी मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखो। दरअसल, कंगना के गटर वाले बयान पर रामदेव ने कहा था कि उनका बचपन कैसा रहा, जवानी कैसी रही है, पहले के कारनामे कैसे रहे हैं। मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता।

कंगना रनौत ने बाबा रामदेव के बयान पर इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जवाब दिया और लिखा, ''बाबा जी मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखो, कोई सिर्फ अफवाहों और गॉसिप के आधार पर अंदाजा लगा सकता है। कम से कम मुझे कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे और धोखाधड़ी वाले मेडिकल असर के दावों के लिए फटकार नहीं लगी, जो पक्के तथ्यों पर आधारित हैं न कि किसी गॉसिप या अंदाजे पर।'' भाजपा सांसद ने बाबा रामदेव को फटकार लगाते हुए आगे कहा कि इसलिए मुझे कैरेक्टर के सबक मत दो। आपसे तो बहुत ज्यादा बेहतर है मेरा कैरेक्टर। बता दें कि बाबा रामदेव ने टीवी 9 को दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत के जेन जी को लेकर दिए गए गटर वाले बयान पर काफी लताड़ लगाई थी।

रामदेव ने कहा था कि ऐसे किसी भी जेन जी को गटर बोलना, ये बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। गलत बात है। इस पर उनकी पार्टी के लोगों को संज्ञान लेना चाहिए। वह अगर मेरे योग की प्रशंसा करें तो क्या मैं उनके गुनाहों पर लीपापोती कर दूं? आज युवा अपने आप में बहुत बड़ी ताकत है, उसे कोई नकार नहीं सकता है। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं में कुछ नकारात्मक तत्व हैं, उनको देश कभी भी स्वीकार्यता नहीं देता, लेकिन युवाओं के हक की आवाज उठाने वाला कोई एक मुखौटा नहीं हो सकता। वह अपने आप में मुखर आवाज है। वह भारत के वर्तमान और भविष्य का प्रतिनिधित्व करता है।

क्या है पूरा गटर जेनरेशन वाला विवाद

बता दें कि जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने जेन जी पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने जुलाई में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट लिखकर कुछ जेन जी प्रदर्शनकारियों और युवा महिलाओं को गटर जेनरेशन करार दिया था। उनके इस बयान के बाद विपक्षी दलों और लोगों की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया हुई। इसके बाद, उन्होंने अपनी सफाई भी पेश की थी। बाद में उन्होंने साफ किया था कि उनके ये बयान सभी युवाओं और जेन जी को टारगेट करते हएु नहीं थे, बल्कि ऐसे लोगों के लिए थे, जिन्होंने प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक आचरण और भाषा की सीमा को पार किया था।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाबा जी, मेरी जवानी के बारे में सपने मत देखो: कंगना ने रामदेव की लगा दी क्लास