तमिलनाडु CM बने फिल्मी साथी विजय थलापति से मिले कमल हासन, सामने रख दीं 6 मांगें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपने फिल्मी साथी कमल हासन से मुलाकात की है। हासन ने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने मुख्यमंत्री विजय के सामने फिल्म उद्योग से जुड़ी 6 मांगे रखी हैं।

तमिलनाडु CM बने फिल्मी साथी विजय थलापति से मिले कमल हासन, सामने रख दीं 6 मांगें

CM Vijay Thalapathy: अभिनेता से राजनेता और फिर मुख्यमंत्री बने विजय थलापति से पुराने फिल्मी साथी अब मांगों के साथ मिलने के लिए आ रहे हैं। शनिवार को कॉलीवुड अभिनेता कमल हासन ने मुख्यमंत्री विजय के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि विजय ने जिस प्रकार की विनम्रता दिखाई, उससे उन्हें बहुत गर्व महसूस हुआ है। इसके साथ ही हासन ने बताया कि उन्होंने 'भाई विजय' के सामने फिल्म उद्योग से जुड़ी हुई 6 मांगे रखी हैं, उम्मीद है कि उन पर जल्दी ही अमल किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर तमिलनाडु सीएम विजय के साथ तस्वीर शेयर करते हुए सुपर स्टार कमल हासन ने उन्हें भाई कहकर संबोधित किया। उन्होंने लिखा, "आज मैंने तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री, भाई विजय से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने तमिलनाडु के विकास के लिए अपने कई सपनों को उत्साहपूर्वक साझा किया। बैठक के दौरान उन्होंने जो विनम्रता और स्नेह दिखाया, उससे मेरा हृदय गर्व से भर गया।”

उन्होंने आगे लिखा, “मैंने तमिल फिल्म उद्योग, जो कई तरह की बाधाओं का सामना कर रहा है, उसके लिए समर्थन और सहयोग की आवश्यकता पर जोर देते हुए तमिलनाडु सरकार के समक्ष छह महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। आशा है कि इनके लाभ आगे बढ़ेंगे।”

गौरतलब है कि तमिलनाडु की राजनीति में फिल्मी सितारों का बोलबाला शुरुआत से ही रहा है। विजय इस फेहरिस्त की नई कड़ी है। विजय जब बहुमत हासिल करने में सफल रहे थे उस वक्त भी कमल हासन ने उन्हें बधाई दी थी। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री विजय द्वारा शराब दुकानों को हटाने जाने के आदेश की भी सराहना की थी। उन्होंने कहा था, "तमिलनाडु की नई सरकार को मेरी शुभकामनाएँ। 717 शराब की दुकानों को बंद करना एक स्वागतयोग्य कदम है। इस पर लंबे समय से चर्चा हो रही थी और अब इसे लागू किया गया है। यह सराहनीय है।”

इसके बाद विपक्ष द्वारा एक अभिनेता होने के नाते विजय पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब भी कमल हासन ने दिया था। उन्होंने कहा, "हमें विजय को केवल एक फिल्म स्टार के रूप में नहीं देखना चाहिए। उनकी अन्य जिम्मेदारियाँ भी हैं। कोई भी किसी भी क्षेत्र से राजनीति में आ सकता है। यह हमारे उद्योग के लिए गर्व की बात है कि विजय सत्ता में आए हैं।”

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करे । CJP Sansad March LIVE , Jantar Mantar Protest LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।