Hindi NewsIndia NewsKalyan Banerjee asked Nitin Gadkari for his special car watch conversation video
कल्याण बनर्जी ने नितिन गडकरी से मांग ली उनकी स्पेशल कार, बोले- इतनी का आप क्या करेंगे; Video

कल्याण बनर्जी ने नितिन गडकरी से मांग ली उनकी स्पेशल कार, बोले- इतनी का आप क्या करेंगे; Video

संक्षेप:

बंगाल में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण चल रहा है। भाजपा लगातार दावा कर रही है कि कई घुसपैठिए वोटर बनकर बैठे हैं और उन्हें हटाया जाएगा। इस पर कल्याण बनर्जी कहते हैं कि एक भी मिला क्या? इसके बाद नितिन गड़करी उनको जवाब देते हैं।

Dec 17, 2025 05:05 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए यह बहुत जरूरी है। दरअसल, संसद के अंदर जो दृश्य हम देखते हैं, वह अक्सर बाहर नहीं दिखता। बाहर सभी नेता एक-दूसरे से हंसी-मजाक करते हैं और इसी दौरान अपनी बात भी रख देते हैं। कुछ ऐसा ही आज हुआ, जब ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आमने-सामने आए।

बता दें कि कल्याण बनर्जी वही नेता हैं, जो अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार उनका अलग अंदाज दिखा। वीडियो में साफ सुनाई देता है कि कल्याण बनर्जी घुसपैठियों के मुद्दे पर चुटकी ले रहे हैं। दरअसल, बंगाल में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) चल रहा है। भाजपा लगातार दावा कर रही है कि कई घुसपैठिए वोटर बनकर बैठे हैं और उन्हें हटाया जाएगा। इस पर कल्याण बनर्जी कहते हैं कि एक भी मिला क्या?

इस पर गडकरी कल्याण बनर्जी के ही अंदाज में जवाब देते हैं और कहते हैं कि आपको मिलाएंगे कभी। इसके बाद गडकरी मुस्कुराते हुए आगे बढ़ने लगते हैं। तभी कल्याण बनर्जी उन्हें रोकते हैं और कान में कुछ कहते हैं। इस पर गडकरी एक बार फिर मुस्कुराने लगते हैं और आगे निकल जाते हैं। दो कदम आगे बढ़ने के बाद केंद्रीय मंत्री कल्याण बनर्जी को अपनी कार दिखाते हैं और कहते हैं कि यह हाइड्रोजन से चलती है। इस पर कल्याण बनर्जी चुटकी लेते हुए कहते हैं कि आप इतनी गाड़ियां लेकर क्या करेंगे? एक-दो हमारे पास भी भेज दीजिए न... जो आप नौकर वगैरह को भेजते हैं, उसे हमारे पास भेज दीजिए।

इसके बाद जैसे ही गडकरी की कार का दरवाजा खुलता है, कल्याण बनर्जी फिर उनके पास आते हैं और कान में कुछ बात कहते हैं। दोनों नेताओं के बीच क्या गुप्त बातचीत हुई, कैमरा यह रिकॉर्ड नहीं कर पाया, इसलिए गुप्त बात तो पता नहीं चली, लेकिन संभव है कि आने वाले समय में इस पर कुछ राजनीतिक चर्चा शुरू हो सकती है।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;