Hindi NewsIndia NewsJustice Surya Kant warns civilisational tremor as youth declining care for elders
ऐसे तो सभ्यता हिल जाएगी, जस्टिस सूर्यकांत ने बुजुर्गों की हालत पर कह दी बड़ी बात; युवाओं को नसीहत

ऐसे तो सभ्यता हिल जाएगी, जस्टिस सूर्यकांत ने बुजुर्गों की हालत पर कह दी बड़ी बात; युवाओं को नसीहत

संक्षेप:

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि अगर नई पीढ़ी और बुजुर्गों के बीच इसी तरह अंतर बढ़ता चला गया तो हमारे देश की सभ्यता पूरी तरह हिल जाएगी। उन्होंने कहा कि हम उस दुनिया को खोते जा रहे हैं जिसने हमें इंसान बनाए रखा है।

Nov 18, 2025 10:33 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सुप्रीम कोर्ट के जज और नामित सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने बुजुर्गों के हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत उस पुरानी दुनिया को खो रहा है जिसने हमें इंसान बनाए रखा है। उन्होंने नई पीढ़ी और बुजर्गों के बीच कमजोर होते बॉन्ड को लकेर कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए नए सिरे से सामाजिक और कानूनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट में फंसने वाले या फिर मुकदमेबाजी में फंसे बुजुर्गों के लिए कानून व्यवस्था को अनुकूल बनाया जाना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जस्टिस सूर्यकांत माता पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम के एक विशेष सत्र में कानून के स्टूडेंट्स को संबोधित कररहे थे। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे देश में बुजुर्गों की संख्या बढ़ेगी, भावनात्मक, डिजिटल और सामाजिक कमजोरियां भी बढ़ती जाएंगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में देश-विदेश में जाकर बसने और नौकरी करने की सुविधा बढ़ गई है लेकिन नई पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी के बीच का दरवाजा बंद हो गया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सभ्यता में बुढ़ापा उत्थान का प्रतीक हुआ करता था जो कि अब लाचारी में गिना जाने लगा है। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि हमारी संस्कृति में बुजुर्गों की एक अहम भूमिका होती थी जो कि अब कम हो रही है। हमने नई दुनिया बना ली है लेकिन वह पुरानी दुनिया हमसे दूर हो रही है जिसने हमें इंसानियत सिखाई है और इंसान बनाए रखा है।

जस्टिस सूर्यकांत ने एक 50 साल की विधवा के केस का जिक्र करते हुए कहा कि आर्टिकल 142 का प्रयोग करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उसकी संपत्ति वापस करवा दी। उन्होंने कहा कि तकनीकी तौर पर सही होने से ज्यादा जरूरी न्याय होता है। वहीं सम्मान का अधिकार उम्र के साथ समाप्त नहीं होता बल्कि और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के सम्मान और उनके अधिकार के लिए नालसा, राज्य और केंद्र के प्रशासन, पुलिस, समाज कल्याण अधिकारियों और समाजिक न्याय मंत्रालय के बीच में गहन समन्वय होना चाहिए जिससे किसी बुजुर्ग को उपेक्षित ना होना पड़े।

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि युवा ही पुरानी और नई पीढ़ी के बीच पुल बनाते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को बुजु्र्गों की हर संभव मदद करनी चाहिए। खास तौर पर आधुनिक तकनीक के मामले में उनके साथ खड़े होना चाहिए जिससे उन्हें अकेलेपन का अहसास ना हो।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।