JNU कांड वाले कांग्रेस सांसद की बढ़ेंगी मुश्किलें? अब ओम बिरला से मिलीं भाजपा की महिला सांसद

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

JNU यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। BJP की महिला सांसद गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेंगी।

भाजपा की महिला सांसद
भाजपा की महिला सांसद (तस्वीर- ANI स्क्रीनग्रैब)

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष और सांसद रूपा कुमारी चौधरी ने इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। उनके साथ महिला मोर्चा की प्रभारी और सांसद डी. पुरंदेश्वरी और दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद रहीं।

JNU ने प्रोफेसर के पद से हटाया, आंतरिक जांच में दोषी पाए गए

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने पिछले सप्ताह बिमोल अकोइजम को प्रोफेसर के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया था। मणिपुर से कांग्रेस सांसद अकोइजम के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार की कई शिकायतें दर्ज की गई थीं।

विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच में उन्हें यौन उत्पीड़न और अनुचित आचरण का दोषी पाया गया। विश्वविद्यालय के मुताबिक, उसकी आंतरिक शिकायत समिति (ICC) ने यौन उत्पीड़न रोकथाम कानून (POSH Act) के तहत जांच की थी। यह कार्रवाई 11 छात्राओं की ओर से दर्ज कराई गई शिकायतों के बाद की गई। हालांकि, अकोइजम ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया और कहा कि मामले में उचित जांच नहीं की गई।

राष्ट्रपति से भी मिल चुकी हैं बीजेपी सांसद

कांग्रेस सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बीजेपी सांसद मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिले थे। पार्टी की मांग है कि कांग्रेस अपने सांसद के खिलाफ कार्रवाई करे और उन्हें पार्टी से बर्खास्त करे। अब बीजेपी की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने यह मामला उठाया है।

दिल्ली पुलिस ने भी दर्ज किया मामला

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने भी कांग्रेस सांसद के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों में मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई 11 अक्टूबर को JNU के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत के बाद की गई।

वहीं, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (JNUTA) ने रविवार को अकोइजम को पद से हटाए जाने के फैसले की आलोचना की थी। शिक्षक संघ ने इस कार्रवाई को जल्दबाजी में लिया गया फैसला बताया।

छात्राओं ने लगाए थे ये आरोप

शिकायतों में छात्राओं ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि अकोइजम उन्हें शैक्षणिक बैठकों के बहाने अपने कैंपस स्थित आवास पर बुलाते थे। ये बैठकें देर रात तक चलती थीं। शिकायतों में बिना सहमति शारीरिक निकटता बनाने और अनुचित टिप्पणियां करने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि, सांसद ने इन आरोपों को खारिज किया है और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsJNU कांड वाले कांग्रेस MP की बढ़ेंगी मुश्किलें? ओम बिरला से मिलीं भाजपा सांसद