Hindi NewsIndia NewsJD Vance clarifies amid row over wifes conversion remark She has no plans to convert
मेरी पत्नी का धर्म बदलने का कोई इरादा नहीं, विवाद बढ़ने पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सफाई

मेरी पत्नी का धर्म बदलने का कोई इरादा नहीं, विवाद बढ़ने पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सफाई

संक्षेप:

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मिसिसिपी विश्वविद्यालय में एक सवाल के जवाब में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी पत्नी एक दिन ईसाई धर्म अपना लेंगी। उनके इस बयान को लेकर खूब विवाद हुआ।

Fri, 31 Oct 2025 11:35 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के हाल ही में दिए गए एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर महाभारत छिड़ गई। विवाद इतना बढ़ गया है कि अब वेंस को सफाई देनी पड़ रही है। दरअसल जेडी वेंस ने अपनी भारतीय मूल की पत्नी उषा वेंस को लेकर बयान दिया था कि उन्हें उम्मीद है कि उषा एक दिन अपना धर्म बदल लेंगी। अब अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने शुक्रवार को स्पष्ट किया है कि उनकी पत्नी उषा वेंस का ईसाई धर्म अपनाने का कोई इरादा नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जेडी वेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जवाब में लिखा, ‘वह ईसाई नहीं हैं और उनका धर्म परिवर्तन करने का कोई इरादा नहीं है लेकिन अंतरधार्मिक विवाह या किसी भी अंतरधार्मिक रिश्ते में रहने वाले कई लोगों की तरह मुझे उम्मीद है कि वह एक दिन चीजों को मेरी तरह देख पाएंगी।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘चाहे कुछ भी हो, मैं उन्हें प्यार और समर्थन देता रहूंगा और उनसे आस्था, जीवन और बाकी सभी चीजों के बारे में बात करता रहूंगा, क्योंकि वह मेरी पत्नी हैं।’

सवाल से नहीं बच सकता- वेंस

उन्होंने बीते बुधवार को की गई अपनी टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा कि एक सार्वजनिक व्यक्ति होने के नाते लोग उत्सुक होते हैं और वह इस सवाल से किनारा नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा, ‘मैं एक पब्लिक फिगर हूं। लोग उत्सुक होते हैं और मैं इस सवाल से नहीं बच सकता था।’

ये भी पढ़ें:हिंदू पत्नी छोड़ देंगे वेंस? भारतीय मूल की छात्रा ने उड़ाईं धज्जियां, तीखी बहस
ये भी पढ़ें:पति और जेडी वेंस के बीच दिखती हैं समानताएं, क्या बोलीं चार्ली किर्क की पत्नी

पत्नी को लेकर क्या बोले थे वेंस?

गौरतलब है कि बुधवार को मिसिसिपी में एक कार्यक्रम के दौरान, जेडी वेंस से पूछा गया था कि क्या उन्हें उम्मीद है कि उनकी पत्नी अंततः ईसा मसीह के पास आएंगी। उन्होंने जवाब देते हुए कहा था, ‘अब ज्यादातर रविवार को, उषा मेरे साथ चर्च आएगी। जैसा कि मैंने उसे बताया है, और जैसा कि मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है, और जैसा कि मैं अब अपने 10,000 करीबी दोस्तों के सामने कहूंगा - क्या मैं आशा करता हूं कि अंततः वह भी उसी चीज से प्रभावित होगी जिससे मैं चर्च में प्रभावित हुआ था? हां मैं सचमुच यही चाहता हूं और मुझे आशा है कि अंततः मेरी पत्नी भी इसे उसी तरह देखेगी।’

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।