CJP आंदोलन पर होने वाला था आतंकवादी हमला, दिल्ली पहुंच गए थे बम

भाषा, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। पंजाब पुलिस को इस संबंध में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस का कहना है कि आतंकवादी दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन को निशाना बनाने की साजिश कर रहे थे।

Jantar Mantar
कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले 20 जुलाई को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन हुआ था। (Photo by Sanchit Khanna/Hindustan Times)

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित और सीमा पार के निर्देशों पर संचालित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। अब इस कार्रवाई के एक दिन बाद बुधवार को दावा किया कि इनमें से एक मॉड्यूल ने हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन को भी निशाना बनाने की योजना बनाई थी। साथ ही इसके सदस्य जरूरी मदद और पेट्रोल बम बनाने का सामान लेकर उस जगह तक भी गए थे।

पुलिस ने मंगलवार को दावा किया था कि उसने एक अभियान में चार नाबालिग समेत नौ आरोपियों को पकड़ा है और उनके कब्जे से हथियार व गोला-बारूद बरामद किया है। अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आईएसआई समर्थित एक आंतकियों के आका ने विरोध प्रदर्शन के दौरान आतंकी मॉड्यूल के कुछ सदस्यों को जंतर-मंतर भेजा था।

विस्फोट का था प्लान

भुल्लर ने फोन पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया, 'इसमें योजना को अमली जामा पहनाने में आईएसआई समर्थित एक आंतकी हैंडलर (आका) ने मदद की थी और मॉड्यूल के कुछ सदस्य जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान वहां गए थे। उन्हें अपने आका के जरिये संभावित हमले के लिए संभावित सहायता और पेट्रोल बम बनाने का सामान मिला था, लेकिन वे अपनी योजना को अंजाम नहीं दे पाए और हाल ही में मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने पर इसके सदस्यों को पकड़ लिया गया।'

पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों के विदेश में बैठे आईएसआई समर्थित आका स्थानीय युवाओं को आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने और सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए भर्ती करने की कोशिश कर रहे थे।

जवानों की कर रहे थे रेकी

भुल्लर ने बताया कि दो आतंकी मॉड्यूल में से एक को आईएसआई समर्थित आकाओं ने सुरक्षा प्रतिष्ठानों और जवानों की रेकी करने और उनके वीडियो बनाकर उनतक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने कहा कि मॉड्यूल के सदस्यों को पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों के जवानों को निशाना बनाने का जिम्मा भी सौंपा गया था।

भुल्लर ने कहा कि यह चिंता की बात है कि नाबालिगों को भी देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हवाला और दूसरे तरीकों से आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों को पैसे भेजे जा रहे थे।

CJP का चला था लंबा आंदोलन

यह खुलासा ऐसे समय हुआ है जब नीट के मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर छात्रों का 36 दिनों तक विरोध प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षामंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित कई अन्य मांगों को सरकार द्वारा माने जाने के बाद वापस लिया गया है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अमृतसर पुलिस आयुक्तालय ने आईएसआई समर्थित व सीमा-पार से संचालित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और चार नाबालिग सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।