CJP Protest LIVE: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

CJP Protest LIVE: नीट पेपर लीक को लेकर छात्रोें के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर आई है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सीजेपी की मांग थी कि जब तक केंद्रीय मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, आंदोलन जारी रहेगा।

CJP Protest
जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन

CJP Protest LIVE: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, मैंने पहले दिन से ही पेपर लीक की जिम्मेदारी ली थी। छात्र आंदोलन के बीच यह सीजेपी की बड़ी कामयाबी है। इसी मांग को लेकर सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक अनशन किया था। सीजेपी का कहना था कि प्रदर्शन खत्म करने की केवल एक ही शर्त है कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा। वहीं विपक्षी की भी यही मांग थी कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद ही पेपर लीक मामले में सदन में चर्चा होगीा।

02: 20 PM CJP Protest live- जंतर मंतर समेत देश के कई शहरों में युवाओं के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर आई है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधान ने कहा कि उन्होंने पहले दिन ही पेपर लीक की जिम्मेदारी ले ली थी। सीजेपी की प्रमुख मांग में उनका इस्तीफा था।

01: 15 PM CJP Protest live- जंतर-मंतर और आसपा के इलाकों में शनिवार आधी रात तक इंटरनेट बंद रहेगा। सरकार ने इसकी समय सीमा बढ़ा दी है।

01: 15 PM CJP Protest live सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर शनिवार को कई ऐसे पोस्ट किए गए जिनमें दावा किया गया है कि दिल्ली पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुछ छात्रों को उस समय हिरासत में ले लिया, जब वे जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन से लौट रहे थे। वहीं, पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात हिरासत में लिए गए करीब 150 लोगों की पहचान और उनकी पृष्ठभूमि का सत्यापन किया जा रहा है। सूत्र ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र शामिल हैं या नहीं, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी।

01: 00 PM CJP Protest live - दिल्ली के जंतर-मंतर पर कथित परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी विरोध प्रदर्शन में स्वयंसेवी के तौर पर शामिल गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने विरोध प्रदर्शन में उसकी भूमिका के कारण गाजियाबाद में उसके परिवार के सदस्यों को हिरासत में लिया और मेरठ में उसके रिश्तेदारों को परेशान किया।

12: 40 PM CJP Protest live - बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने नीट-यूजी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक और उससे जुड़े घटनाक्रम पर चिंता जताते हुए कहा है कि इस मुद्दे पर हो रही राजनीतिक खींचतान के बीच शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार का मूल प्रश्न कहीं दब न जाए शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी एक श्रृंखलाबद्ध पोस्ट में सुश्री मायावती ने कहा कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'काकरोज जनता पार्टी (सीजेपी)' के बैनर तले चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन को व्यापक जनसहानुभूति मिल रही है।

12: 20 PM CJP Protest live - कॉकरोच जनता पार्टी का आरोप है कि पुलिसवाले उन लोगों के लिए खाना लाने वालों को भी रोक लेते हैं और उनसे खाना ले लेते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शकारियों तक चीजें पहुंचने से रोकी जा रही हैं। इसके अलावा आज बैरिकेडिंग भी बढ़ा दी गई है। सीजेपी ने कहा कि आज फिर सरकार से वार्ता होनी है।

11: 55 AM CJP Protest live - प्रधानमंत्री रात-रात वीडियो बनाते हैं। कल वीडियो में कह रहे थे कि बहुत अच्छे सुझाव आए। ये छात्र सुझाव के लिए आंदोलन नहीं कर रहे हैं। इन्हें मारा गया है। हमें इन छात्रों पर गर्व है। ये देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। सरकार संविधान पर हमला कर रही है और इसे खत्म करना चाहती है।

11: 50 AM CJP Protest live - राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कोई समझौता नहीं। उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की तीनों मांगों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों को पेलेट गन से निशाना बनाया गया। ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए। और जिस नेता यानी पीएम नरेंद्र मोदी ने यह सब करवाया उन्हें छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।

11: 30 AM CJP Protest live - आंध्र प्रदेश युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को यहां भूख हड़ताल करेंगे। यह विरोध प्रदर्शन देशभर में परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में किया जा रहा है। आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार, भूख हड़ताल विजयवाड़ा के धरना चौक पर सुबह शुरू होने का कार्यक्रम है।

11: 00 AM CJP Protest live - सोनम वांगचुक के पत्नी गीतांजलि नेकहा कि जिस तरह से सफदरजंग में पुलिस पीछे लगी थी उसी तरह से मेदांता में भी जगह-जगह पुलिस तैनात है। चाहे वह लिफ्ट हो, रिसेप्शन, मेनगेट या फिर वांगचुक का आईसीयू। पुलिस ही डिसाइड करती है कि उनसे कौन मिल सकता है और कौन नहीं। उन्होंने कहा, किस अधिकार के तहत यह सब हो रहा है जबकि अदालत ने कहा है कि वह हिरासत में नहीं हैं। किसी लोकतंत्र में पुलिस का काम कानून व्यवस्था को बनाए रखना है ना कि अपनी ताकत दिखाकर लोगों को बेवजह नियंत्रित करना। यह सवाल हर भारतीय को पूछना चाहिए।

10: 40 AM CJP Protest live - दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, 130 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और 15 FIR दर्ज की गई हैं। विरोध प्रदर्शन में लगभग 65 छात्र घायल हुए। जंतर-मंतर और उसके आसपास औसतन 10,000 लोग मौजूद हैं और वहां 3,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) कैमरों की मदद से जंतर-मंतर आने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर रही है। पुलिस ने अब तक ऐसे 2,000 से ज्यादा लोगों की पहचान की है जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और जो जंतर-मंतर आए थे।

10: 20 AM CJP Protest live - राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा, मेट्रो बंद करो। रास्ते बंद करो। दुकानें बंद करो। Internet बंद करो। खाना बंद करो। अपना हक़ मांग रहे छात्रों के ख़िलाफ़ सरकार ने ये क्रूर कदम उठाए। बस एक चीज़ बंद नहीं कर पाए, मोदी जी - पेपर लीक।

10: 00 AM CJP Protest live - कोलकाता में पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों और पत्रकारों पर हमले को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, मैंने पुलिस कमिश्नर से कहा है कि उन उपद्रवियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

9: 30 AM: सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके को टाइफाइड हो गया है। यह बात उन्होंने खुद ही बताई है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे प्रदर्शन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते।

9: 10 AM: सीजेपी प्रवक्ता ने कहा, "अगर सरकार का रवैया ऐसा ही रहा, तो हम कड़ा रुख अपनाने को मजबूर होंगे।" सरकार की ओर से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के 47 अधिकारियों को हटाए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "हमें कई विवरणों पर गौर करना होगा, लेकिन हम फिर से उसी बात पर चर्चा कर रहे हैं। अंतिम जवाबदेही शिक्षा मंत्री की है, क्योंकि पेपर लीक और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पेपर लीक के बाद विद्यार्थियों की आत्महत्या की घटनाओं वे सीधे तौर पर ज़िम्मेदार हैं।

8: 30 AM: दिल्ली में आज शाम को 8 बजे ही शराब की दुकानें बंद हो जाएंगी। इसके अलावा नई दिल्ली समेत 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। आज दोपहर के बाद सीजेपी के सदस्य सरकार से बातचीत करेंगे। सीजेपी का कहना है कि अगर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता है तो इस बातचीत का कोई मतलब नहीं है।

8:00 AM: CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि कल की बैठक में मुआवजा और लीगल केस को लेकर सकारात्मक उत्तर मिला है। मेन डिमांड है धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा। उसको लेकर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं रही। अगर प्रधान जी इस्तीफा नहीं देंगे तो इस तरह की मीटिंग का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा, अगर सरकार जिद पर है और पूरे देश को धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए। आप कह रहे हैं कि वह तो आसान काम है। तो आसान काम पहले करें। 47 अफसरों को बर्खास्त करने को लेकर उन्होंने कहा कि यह तो हमें देखना पड़ेगा कि किन अधिकारियों को बर्खास्त किया है। लेकिन यह जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री की है। उनको इस्तीफा देना पड़ेगा।

7: 35 AM : राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि जब वह सदन में बोलने लगे तो उनका माइक बंद कर दिया गया। उन्होेंने कहा कि हमारी तीन मांगें हैं। एक तो शिक्षा मंत्री का इस्तीफा। दूसरा जिन लोगों ने छात्रों को मारा उनपर ऐक्शन और तीसरा, प्रधानमंत्री माफी मांगें।

7: 10 AM: जंतर मंतर पर सुबह भी अच्छी खासी भीड़ है और लोगों का आना शुरू हो गया है। सुरक्षा की नजर से डीएमआरसी ने 17 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद कर दिए हैं. आज फिर सीजेपी और सरकार के बीच वार्ता होगी। वहीं आज किसान नेता भी जंतर मंतर पर आ सकते हैं।

6:50 AM: पेपर लीक समेत परीक्षा प्रणाली में अनियमितता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उप्र इकाई के अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे छात्रों से जुड़े मुद्दों का राजनीतिकरण न करें। उन्होंने कहा कि इसके बजाय समाधान की तलाश की जानी चाहिए।

6: 40 AM- राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शुक्रवार को कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं युवाओं की एकजुट ताकत के चलते प्रधानमंत्री को अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी है। उन्होंने कहा कि केंद्र के कमजोर कानूनों के कारण ही राष्ट्रीय परीक्षाओं में धांधली करने वाले माफिया बेखौफ घूम रहे हैं।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsLIVE: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार