Hindi NewsIndia NewsJammu Kashmir Two terrorists killed LoC near Machil Dudniyal Kupwara Search operation on
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर, सेना ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर, सेना ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी

संक्षेप: सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘आमतौर पर देखा गया है कि सर्दियों से पहले घुसपैठ की कोशिशें बढ़ जाती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हमने अपने जवानों और अधिकारियों को अलर्ट पर रखा है और सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।'

Tue, 14 Oct 2025 09:00 AMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। माचिल और दुदनियाल इलाकों में यह मुठभेड़ हुई। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। सोमवार शाम को सेना की ओर से जानकारी दी गई कि कुपवाड़ा सेक्टर में एलओसी के पास संदिग्ध गतिविधि देखी गई। शाम करीब 7 बजे सैनिकों ने गोलीबारी की। क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:RSS पर बैन की मांग को लेकर सिद्धारमैया का ऐक्शन, मुख्य सचिव को निर्देश जारी

इससे पहले, कठुआ जिले में सुरक्षा बलों ने एक पुराने मोर्टार गोले का पता लगाकर उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि गोला स्थानीय निवासियों से मिली सूचना के आधार पर रविवार शाम को हीरानगर सेक्टर के करोल मथुरा सीमावर्ती गांव में खेत में बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया और मोर्टार गोले को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।

सर्दियों से पहले LoC पर चौकसी तेज

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सर्दियों से पहले जम्मू-कश्मीर में LoC पर अपनी चौकसी बढ़ा दी है, क्योंकि इस दौरान सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें बढ़ने की आशंका है। बीएसएफ के सीनियर अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी से पता चला कि आतंकवादी घाटी में घुसपैठ करने के लिए सीमा पार विभिन्न लांच पैडों पर इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘आमतौर पर देखा गया है कि सर्दियों से पहले घुसपैठ की कोशिशें बढ़ जाती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हमने अपने जवानों और अधिकारियों को अलर्ट पर रखा है और सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। सटीक संख्या बताना मुश्किल है, लेकिन हमारे पास जो रिपोर्ट है उसके अनुसार, हमारा पड़ोसी देश आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए सीमा पार कुछ लॉन्च पैड बना रहा है।’

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।