Hindi NewsIndia NewsJammu Kashmir target killing Shopian non local was shot dead by terrorists
जम्मू-कश्मीर में नई सरकार बनते ही टारगेट किलिंग, दूसरे राज्य के शख्स को मारा

जम्मू-कश्मीर में नई सरकार बनते ही टारगेट किलिंग, दूसरे राज्य के शख्स को मारा

संक्षेप:

  • यह घटना शोपियां के जैनापोरा इलाके में हुई, जहां सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस बीच, पीड़ित के शव को अस्पताल ले जाया गया जो बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है।

Oct 18, 2024 01:00 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने एक गैर-स्थानीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना जैनापोरा इलाके में हुई, जहां सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। इस बीच, पीड़ित के शव को अस्पताल ले जाया गया जो बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट में मृतक का नाम अशोक चौहान बताया जा रहा है। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है। हालांकि, घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग की यह घटना ऐसे समय हुई है, जब नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बीते बुधवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में यह पहली चुनी हुई सरकार है। अब्दुल्ला ने 5 अन्य मंत्रियों के साथ शपथ ली जिनमें से 3 मंत्री जम्मू क्षेत्र के और 2 कश्मीर घाटी के हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डल झील के किनारे शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में अब्दुल्ला और उनके मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पुंछ और राजौरी में भी सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान

वहीं, जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ और राजौरी के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों का व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गुरसाई टॉप इलाके के मोहरी शाहस्तर में पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने जंगल की ओर बढ़ रहे आतंकवादियों को ललकारा, जिसके बाद उनके बीच कुछ देर तक गोलीबारी हुई। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों को भी तैनात किया। एक हेलीकॉप्टर भी वन क्षेत्र के ऊपर मंडराता देखा गया। राजौरी जिले में तीन संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाशी अभियान जारी था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।