Hindi NewsIndia NewsJammu Kashmir Narco terror module busted in Kupwara father and son duo held
कश्मीर में बाप-बेटा मिलकर चला रहे थे बड़ा आतंकी नेटवर्क, नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़; पकड़ाए

कश्मीर में बाप-बेटा मिलकर चला रहे थे बड़ा आतंकी नेटवर्क, नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़; पकड़ाए

संक्षेप:

अधिकारियों ने बताया है कि कि दोनों इलाके में नार्को-टेरर नेटवर्क चलाने में एक्टिव रूप से शामिल थे। एक अधिकारी ने कहा कि उनके पास से लगभग 890 ग्राम वजन की हेरोइन जैसी प्रतिबंधित चीजें बरामद हुई हैं।

Nov 21, 2025 01:08 am ISTJagriti Kumari पीटीआई, श्रीनगर
share Share
Follow Us on

देशभर में आतंक के खिलाफ चलाए जा रहे बड़े अभियान के बीच सुरक्षाबलों को जम्मू-कश्मीर में बड़ी कामयाबी मिली है। अधिकारियों ने बताया है कि गुरुवार को सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा जिले में एक बाप बेटे की जोड़ी को गिरफ्तार करके एक नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया खुफिया जानकारी मिलने पर एक अभियान चलाया गया था जिसके बाद दोनों के पास से कई प्रतिबंधित चीजें बरामद हुई हैं। अधिकारी के मुताबिक कमर्शियल क्वांटिटी में प्रतिबंधित और अवैध हथियार और गोला-बारूद होने की मिलने पर, बाप बेटे की जोड़ी पर NDPS एक्ट, UA(P) एक्ट और आर्म्स एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दोनों हाइब्रिड आतंकवादियों की पहचान हंदवाड़ा के नौगाम इलाके के पुथवारी के रहने वाले 53 साल के अब्दुल लतीफ और उनके 23 साल के बेटे शाहनवाज खान के रूप में हुई है। दोनों को जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जॉइंट ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों इलाके में नार्को-टेरर नेटवर्क चलाने में एक्टिव रूप से शामिल थे।अधिकारी ने कहा कि अब तक हुई बरामदगी में सात राउंड वाली एक पिस्तौल और लगभग 890 ग्राम वजन की हेरोइन जैसी प्रतिबंधित चीजें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:जम्मू के 'कश्मीर टाइम्स' के ऑफिस पर SIA का छापा, AK-47 के कारतूस बरामद
ये भी पढ़ें:शाहीन की यूपी में कश्मीर की तरह मुहिम, तैयार कर रही थी डॉक्टरों का माड्यूल

चलाया गया संयुक्त तलाशी अभियान

इस बीच सुरक्षा बलों ने गुरुवार को सतर्कता बढ़ाने के मकसद से जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में भारत-पाकिस्तान सीमा और अंदरूनी इलाकों में को सुरक्षा अभ्यास किया है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कठुआ जिले के मारहीन और कोरेपन्नू गांवों में, सांबा जिले में सादोह और अरंगल गांवों के बीच तथा जम्मू के चौकी चौरा इलाके में तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक इस संयुक्त तलाशी अभियान का उद्देश्य भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सुरक्षा को मजबूत करना और सतर्कता बढ़ाना था।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।