Hindi NewsIndia NewsJammu Kashmir bypoll Budgam Nagrota result Live update PDP NC omar abdullah mehbooba mufti
J-K Bypoll Result: नगरोटा सीट पर BJP की धुआंधार जीत, बडगाम में PDP ने मारी बाजी

J-K Bypoll Result: नगरोटा सीट पर BJP की धुआंधार जीत, बडगाम में PDP ने मारी बाजी

संक्षेप: Budgam Nagrota Bypoll Result: कश्मीर की नगरोटा सीट पर भाजपा ने परचम लहराया है। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ने बडगाम की सीट गंवा दी है। बडगाम सीट पर PDP ने मारी बाजी है।

Fri, 14 Nov 2025 04:12 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

J-K Budgam Nagrota Bypoll Result: जम्मू-कश्मीर की 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजों की घोषणा हो गई है। नगरोटा विधानसभा सीट पर भाजपा को जीत मिली है। वहीं बडगाम सीट पर PDP ने बाजी मारी है। इससे पहले यह सीट NC के पास थी। 2024 के विधानसभा चुनाव में उमर अब्दुल्लाह ने गांदरबल और बडगाम दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था। दोनों ही सीटों पर मिली जीत के बाद उन्होंने बडगाम की सीट छोड़ दी थी, जिसके बाद यहां उपचुनाव कराए गए। प्रमुख दावेदारों की बात करें तो सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के आगा सैयद महमूद और महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के आगा सैयद मुंतज़िर मेहदी मैदान में थे। वहीं जम्मू-कश्मीर की नगरोटा सीट पिछले साल भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद खाली हो गई थी। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा की देवयानी राणा, नेशनल कॉन्फ्रेंस की शमीम बेगम और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह के बीच था। लाइव हिन्दुस्तान के साथ पढ़िए बडगाम और नगरोटा सीटों के नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स:

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

04:05PM Budgam Nagrota Bypoll Result Live: नेशनल कॉन्फ्रेंस ने बडगाम की सीट गंवा दी है। PDP के सैयद मुंतज़िर ने NC के आगा सैयद महमूद को 4000 वोटों के अंतर से हरा दिया है।

04:00PM Budgam Nagrota Bypoll Result Live: PDP के सैयद मुंतज़िर जीते।

03:52PM Budgam Nagrota Bypoll Result Live: PDP के सैयद मुंतज़िर की जीत तय हो गई है। आखिरी राउंड की मतगणना जारी है।

03:45 PM Budgam Nagrota Bypoll Result Live: 15 राउंड की गिनती के बाद भी PDP के सैयद मुंतज़िर की बढ़त कायम है।

02:08PM Budgam Nagrota Bypoll Result Live: 12 राउंड की गिनती के बाद PDP के सैयद मुंतज़िर मेहदी 4000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

01:04PM Budgam Nagrota Bypoll Result Live: 9 राउंड की गिनती के बाद PDP के सैयद मुंतज़िर मेहदी 3000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

12:28PM Budgam Nagrota Bypoll Result Live: नगरोटा सीट पर भाजपा की देवयानी राणा ने जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह को 24647 वोटों से हरा दिया है।

12:25PM Budgam Nagrota Bypoll Result Live: भाजपा ने जीती नगरोटा सीट

12:08PM Budgam Nagrota Bypoll Result Live: बडगाम सीट पर 6 राउंड की गिनती के बाद PDP के सैयद मुंतज़िर मेहदी ने 2000 वोटों की बढ़त बना ली है।

12:01PM Budgam Nagrota Bypoll Result Live: नगरोटा सीट पर भाजपा की देवयानी राणा 24,000 वोटों से आगे। आखिरी राउंड की मतगणना जारी।

11:05AM Budgam Nagrota Bypoll Result Live: नगरोटा सीट पर भाजपा की देवयानी राणा जीत की ओर अग्रसर नजर आ रही हैं। 8 राउंड की मतों की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार 23 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।

10:54AM Budgam Nagrota Bypoll Result Live: बडगाम सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के आगा सैयद महमूद पिछड़ गए हैं। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के आगा सैयद मुंतज़िर मेहदी ने बढ़त बना ली है।

10:12AM Budgam Nagrota Bypoll Result Live: नगरोटा सीट पर भाजपा की देवयानी राणा की बढ़त बरकरार है। वह 13 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हो गई हैं।

9:48 AM Budgam Nagrota Bypoll Result Live: नगरोटा सीट पर भाजपा की देवयानी राणा ने बड़ी बढ़त बना ली है। वह 7 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।

9:27 AM Budgam Nagrota Bypoll Result Live: बडगाम सीट पर भी रूझान आ गए हैं। यहां नेशनल कॉन्फ्रेंस के आगा सैयद महमूद आगे चल रहे हैं।

9:15 AM Budgam Nagrota Bypoll Result Live: नगरोटा सीट पर रूझान आ गए हैं। भाजपा की देवयानी राणा आगे चल रही हैं।

8:34 AM Budgam Nagrota Bypoll Result Live: नतीजों से पहले जेकेएनसी नेता शेख बशीर अहमद ने कहा कि उम्मीद पर दुनिया कायम है। अहमद ने एक बयान में कहा, "उम्मीद पर दुनिया कायम है। हमें भी बहुत उम्मीद है।… जनता का जनादेश आ गया है, इंतजार कीजिए।"

8:10 AM Budgam Nagrota Bypoll Result Live: वोटों की गिनती शुरू हो गई है और थोड़ी देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

8:05 AM Budgam Nagrota Bypoll Result Live: बडगाम और नगरोटा सीट पर मतों की गिनती शुरू हो गई है।

7:50 AM Budgam Nagrota Bypoll Result Live: नगरोटा सीट पर थोड़ी देर में मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। जम्मू-कश्मीर की नगरोटा सीट पिछले साल भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद खाली हो गई थी।

7:45 AM Budgam Nagrota Bypoll Result Live: बडगाम सीट पर थोड़ी देर में मतगणना शुरू हो जाएगी। इस सीट से कुल 17 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बडगाम विधानसभा सीट पर आगा कबीले के तीन उम्मीदवारों के चुनावी मैदान में उतरने के बाद मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। तीनों उम्मीदवार अलग-अलग पार्टी के टिकट पर आमने-सामने हैं।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।