Hindi NewsIndia NewsJammu and Kashmir Man arrested for stealing gold jewellery from temple in Reasi
मंदिर के अंदर मूर्ति से सोने के आभूषण की चोरी, मचा भारी हंगामा; संदिग्ध हुआ गिरफ्तार

मंदिर के अंदर मूर्ति से सोने के आभूषण की चोरी, मचा भारी हंगामा; संदिग्ध हुआ गिरफ्तार

संक्षेप:

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उधमपुर के गढ़ी गांव निवासी शक्ति कुमार वर्मा को अरेस्ट कर लिया गया। उसके पास से लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के 30 ग्राम सोने के चोरी किए हुए आभूषण बरामद किए गए। आगे की जांच जारी है। 

Oct 20, 2025 08:38 am ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में मंदिर के अंदर मूर्ति से सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए। इस आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उधमपुर के गढ़ी गांव निवासी शक्ति कुमार वर्मा को अरेस्ट कर लिया गया। उसके पास से लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के 30 ग्राम सोने के चोरी किए हुए आभूषण बरामद किए गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:बड़ी तैयारी में सेना; ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज होगी 800 किमी, कांपने लगे दुश्मन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कटरा के मुख्य बाजार स्थित मंदिर में 15 अक्टूबर को चोरी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए जांच शुरू की थी। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कानून से बच निकलने वालों पर शिकंजा कसते हुए बडगाम और पुलवामा जिलों से 5 भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। नूर मोहम्मद गोजरी कुंजेर थाने में दर्ज बलात्कार के एक मामले में बारामूला में वांटेड था। वह 2008 से फरार था।

देर रात चलाया गया अभियान

अफसर ने कहा, ‘विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कुंजेर थाने की एक टीम ने देर रात अभियान चलाया। इस दौरान बडगाम के बीरवाह में आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।’ उन्होंने कहा कि पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में चार भगोड़ों- यावर मंज़ूर सोफी, मुज़म्मिल रसूल वागे, फारूक अहमद मीर और मोहम्मद शफी वानी- के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे। ये सभी पंपोर थाने में दर्ज विभिन्न मामलों में शामिल थे।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।