मोदी-मेलोनी की मुलाकात पर थी नजरें, लेकिन महफिल लूट गए जयशंकर; देखें VIDEO

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Modi-Meloni Meeting: मुलाकात का असली मुख्य आकर्षण तब सामने आया जब जी7 आउटरीच सत्र के दौरान दोनों नेता आपस में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर पास ही खड़े थे।

Jaishankar smile steals the show during the Modi-Meloni meeting video goes viral

Modi-Meloni Meeting and Jaishankar: फ्रांस के एवियां-ले-बा में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit 2026) में दुनिया भर के दिग्गज नेता वैश्विक समस्याओं और गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। लेकिन, इस गंभीर माहौल के बीच एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की एक बेहद हल्की-फुल्की और दोस्ताना बातचीत ने इंटरनेट पर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हर बार की तरह इस बार भी दोनों नेताओं की मुलाकात का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे सोशल मीडिया पर लोग लोकप्रिय हैशटैग #Melodi (मेलोडी) के साथ शेयर कर रहे हैं। हालांकि, इस बार इस वीडियो के वायरल होने के पीछे भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर कारण बने हैं।

मंगलवार को जब जी7 समिट में पारंपरिक ग्रुप फोटोग्राफ के लिए सभी नेता मंच पर इकट्ठा हो रहे थे, तब इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए मुस्कुराकर कहा, "आपको दोबारा देखकर अच्छा लगा।'' सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में दिख रहा है कि पीएम मोदी ने भी मुस्कुराते हुए इंटरनेट पर दोनों की लोकप्रियता का एक हल्का-फुल्का जिक्र किया। इस पर मेलोनी ने चुटकी लेते हुए जवाब दिया, "हां, हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं।''

चर्चा में आ गई विदेश मंत्री एस. जयशंकर की मुस्कान

मुलाकात का असली मुख्य आकर्षण तब सामने आया जब जी7 आउटरीच सत्र के दौरान दोनों नेता आपस में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर पास ही खड़े थे। जैसे ही पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने हाथ मिलाया और बातें कीं कि जयशंकर के चेहरे पर एक गहरी और खास मुस्कान तैर गई।

कैमरे में कैद हुई विदेश मंत्री की इस प्रतिक्रिया ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान तुरंत खींच लिया। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो के क्लिप, स्क्रीनशॉट और मजेदार मीम्स धड़ाधड़ शेयर करने लगे।

मीम्स और रिएक्शन्स की बाढ़

जयशंकर की इस अनूठी मुस्कान को डिकोड करने के लिए सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने इस क्लिप को दोबारा शेयर करते हुए लिखा, "G-7 समिट 2026 में जब जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी जी से हाथ मिलाया तो विदेश मंत्री एस. जयशंकर जी का मुस्कुराता हुआ चेहरा देखने लायक था।" एक यूजर ने लिखा, "आज इंटरनेट पर यह मेरा पसंदीदा पल है। जैसे ही मेलोनी ने मोदी जी से हाथ मिलाया कि जयशंकर की मुस्कान ने सब कुछ बयां कर दिया।"

एक यूजर ने सीधे विदेश मंत्री को टैग करते हुए पूछा, "जयशंकर सर, पूरा देश आपकी इस मुस्कान के पीछे की वजह जानना चाहता है। कृपया हमें बताएं।"

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।