Hindi NewsIndia NewsJairam Ramesh Mauni Baba takes swipe at PM Modi Donald Trump reiterates Russia oil claim
मौनी बाबा..., रूसी तेल न खरीदने के ट्रंप के दावे पर जयराम रमेश ने साधा निशाना

मौनी बाबा..., रूसी तेल न खरीदने के ट्रंप के दावे पर जयराम रमेश ने साधा निशाना

संक्षेप:

जयराम रमेश ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया, ‘राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि उनके अच्छे मित्र ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल के आयात में कटौती करेगा। लेकिन वह अच्छे मित्र उस वक्त अचानक मौनी बाबा बन जाते हैं।’ 

Sat, 18 Oct 2025 12:27 PMNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदने संबंधी दावे पर निशाना साधा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्रंप के ताजा बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत अब रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदेगा। ट्रंप ने कुछ दिनों पहले भी यह दावा किया था कि उनके मित्र प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि भारत अब रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:यूसुफ पठान ने बंगाल की अदीना मस्जिद का किया दौरा, भाजपा बोली- यह आदिनाथ मंदिर है

जयराम रमेश ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि उनके अच्छे मित्र ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल के आयात में कटौती करेगा। लेकिन वह अच्छे मित्र उस वक्त अचानक मौनी बाबा बन जाते हैं, जब राष्ट्रपति ट्रंप कहते हैं कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर रुकवा दिया है और अब जब वह कहते हैं कि भारत रूस से तेल का आयात कम कर देगा।'

चीन के साथ व्यापार घाटे पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘इस बीच अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा पिछले साल की समान अवधि के 49.6 अरब डॉलर की तुलना में बढ़कर 54.4 अरब डॉलर हो गया।’ रूस से कच्चे तेल के आयात को लेकर ट्रंप के पिछले दावे के बाद भारत सरकार ने कहा था कि वह बाजार की परिस्थितियों के तहत ऊर्जा स्रोत के आधार को व्यापक और विविध बना रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्रंप के दावे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अस्थिर ऊर्जा परिदृश्य में भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना सरकार की हमेशा प्राथमिकता रही है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।