Jagannath Rath Yatra Stampede: जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा में भगदड़, श्रद्धालु की मौत; कई पहुंचे अस्पताल

Jagannath Puri Rath Yatra Stampede: जगन्नाथ पुरी यात्रा में भगदड़ की वजह से एक श्रद्धालु की मौत हो गई है, जबकि भारी भीड़ के चलते दर्जनों लोगों की तबीयत खराब हो गई है। ओडिशा पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए इन लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।

Jagannath Rath Yatra Stampede: जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा में भगदड़, श्रद्धालु की मौत; कई पहुंचे अस्पताल

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में भारी भीड़

Upendra Thapak| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Jagannath Puri Rath Yatra Stampede: पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दिन हजारों-लाखों लोगों की भीड़ आने से भगदड़ की स्थिति बन गई है। गर्मी और उमस के बीच हजारों की भीड़ में दबकर एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। पुलिस ने भी फुर्ती दिखाते हुए दर्जनों भक्तों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है। ओडिशा पुलिस ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर भी साझा की है। फिलहाल भक्तों की भारी भीड़ अपने प्रिय भगवान के साथ चल रही है। दूसरी तरफ अस्पतालों में घायलों का इलाज जारी है।

बता दें, दुनिया भर में अपने विराट रूप के लिए प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो गई है। इस यात्रा में दुनियाभर से लाखों लोग अपने प्रिय भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा अपने मंदिर से निकलती हैं। घंटे, शंख और तमाम तरह के साजो सामान के साथ यात्रा करती हैं। इसके बाद विधिवत रूप से यह यात्रा संपन्न होती है।

हर साल बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुरी प्रशासन ने भी कमर कसी हुई थी। बारिश और जल भराव से निपटने के लिए भी पर्याप्त तैयारियां की गई थीं। अधिकारियों के मुताबिक, 24 घंटे अलर्ट टीमें तैनात हैं। हालांकि, इसके बाद भी करीब 12 बजे के आसपास एक श्रद्धालु उमस की वजह से बेहोश हो गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई। बचाव कर्मियों ने तुरंत ही उसे वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Jagannath Rath Yatra Stampede LIVE: जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद

Jagannath Rath Yatra Stampede LIVE: जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा में हजारों-लाखों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। हाल में सामने आई फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि श्रद्धालु लगातार अपने प्रिय भगवान के रथ को खींच रहे हैं। कई लोग अपने घरों की छत पर बैठकर इसका लुफ्त ले रहे हैं। कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें भीड़ की वजह से लोगों को बेहोशी और बेचैनी का सामना करना पड़ा है। पुलिस प्रशासन सख्ती के साथ राहत और बचाव का काम कर रहा है।

Share

Jagannath Rath Yatra Stampede LIVE: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दिल्ली स्थित अपने आवास से भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए

Jagannath Rath Yatra Stampede LIVE: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेडी नेता नवीन पटनायक ने दिल्ली स्थित अपने आवास से भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। बता दें, नवीन पटनायक ने करीब 2 दशक तक ओडिशा के मुख्यमंत्री का पद संभाला है। ऐसे में रथ यात्रा को सुचारू रूप से चलाए रखने की जिम्मेदारी उनके ही ऊपर होती थी, जिसे उन्होंने बखूबी रूप से निभाया भी।

Share

Jagannath Rath Yatra Stampede LIVE: देवी सुभद्रा का रथ खींचते नजर आए श्रद्धालु

भगवान जगन्नाथ की यात्रा जारी है। सामने आए फुटेज में कई श्रद्धालु मिलकर देवी सुभद्रा के रथ को खींचते हुए नजर आ रहे हैं। आगे उनके रथ को कई दर्जन लोग खींच रहे हैं, तो वहीं पीछे से भी कुछ लोग पूरा जोर लगातार धक्का देते हुए नजर आ रहे हैं। थोड़ी दूरी पर नीचे की और हजारों की संख्या में अन्य भक्त भी नजर आ रहे हैं।

Share

Jagannath Rath Yatra Stampede LIVE: भारी बारिश के बीच भगवान जगन्नाथ की यात्रा जारी

Jagannath Rath Yatra Stampede LIVE: भारी बारिश के बीच भगवान जगन्नाथ की यात्रा जारी है। लाखों की संख्या में भक्त उनके साथ चल रहे हैं। गर्मी और उमस की वजह से कई लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है।

Share

Jagannath Rath Yatra Stampede LIVE: रथ यात्रा के पहले पुरी में जमकर हुई बारिश

Jagannath Rath Yatra Stampede LIVE: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से पहले पुरी में जमकर बारिश हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 45 घंटों में इस जगह पर करीब 200 एमएम बारिश हुई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। पुलिस की तरफ से बताया गया कि वह लगातार निचले इलाकों से पानी निकालने का काम कर रहे हैं। इस बार यात्रा में भी भारी बारिश की वजह से कुछ चीजों की कटौती की गई है।

Share

Jagannath Rath Yatra Stampede LIVE: पुलिस अधिकारी बोले हम हर परिस्थिति के लिए तैयार, 25 स्पेशल रेस्क्यू टीमें मैदान में

Jagannath Rath Yatra Stampede LIVE: फायर और इमरजेंसी सर्विस के IGP डॉ. उमाशंकर ने पूरे हालात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "पुरी के हालात और मौसम के अनुमान को देखते हुए, हम 2 चीजों के लिए तैयार थे पहला यह कि अगर मौसम में उमस और बादल हों तो क्या करेंगे। दूसरा यह कि अगर बारिश हो तो क्या करेंगे। हम दोनों स्थितियों के लिए तैयार थे। उमस होने पर श्रद्धालुओं पर पानी का छिड़काव करना और निचले इलाकों में भरे पानी को निकालना। अब हमारा पूरा ध्यान पानी निकालने पर है। पिछले 2 दिनों में, हमने लगभग 60 जगहों से 3-4 लाख लीटर से ज़्यादा पानी निकाला है। हमने पहली बार 25 स्पेशल रेस्क्यू यूनिट तैनात की हैं, जिनमें से हर यूनिट में 5 लोग और एडवांस्ड उपकरण हैं। अब तक, हमने लगभग 100 लोगों को बचाया है, जो भीड़ में दबने और दम घुटने की वजह से बेचैन हो रहे थे। हमने उन्हें बचाया और अस्थायी अस्पतालों या एम्बुलेंस तक पहुँचाया। इससे श्रद्धालुओं को बहुत राहत मिली है।"

Share

Jagannath Rath Yatra Stampede LIVE: जगन्नाथ यात्रा में गर्मी और उमस से परेशान श्रद्धालु

Jagannath Rath Yatra Stampede LIVE: पुरी की जगन्नाथ यात्रा में उमस और गर्मी की वजह से लगातार श्रद्धालु परेशान नजर आ रहे हैं। यात्रा स्थल से सामने आए वीडियो में कई लोग पसीने से तरबतर नजर आ रहे हैं। राहत एवं बचाव दल भी वहीं पर मौजूद है। पुलिस के मुताबिक वह किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए तैयार हैं।

Share

Jagannath Rath Yatra Stampede LIVE: लाखों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद, भगवान जगन्नाथ के रथ के साथ चल रहे हजारों

Jagannath Rath Yatra Stampede LIVE: पुरी की भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। हजारों लोग उनके रथ के साथ लगातार आगे बढ़ रहे हैं। गर्मी और उमस की वजह से कई लोगो बेहोश हुए हैं। पुलिस के मुताबिक करीब 100 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इन्हें ऑक्सीजन के साथ-साथ मेडीकल सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि किसी भी परिस्थिति में घबराएं नहीं। मदद आपके पास ही है। जरूरत पड़ने पर जल्दी ही पहुंच जाएगी।

Share

Jagannath Puri Rath Yatra Live: भीड़ की वजह से लगातार बेहोश हो रहे लोग, अभी तक 200 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा में भीड़ और गर्मी की वजह से लगातार लोग बेहोश हो रहे हैं। रेस्क्यू टीमें भी लगातार अपना काम कर रही हैं। हाल में सामने आई वीडियो में बचाव कर्मी लोगों को हाथों में उठाकर सुरक्षित ठिकानों पर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। घायलों में महिला और पुरुष दोनों ही शामिल हैं।

Share

Jagannath Puri Rath Yatra Live: लाखों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद

Jagannath Puri Rath Yatra Live: पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा में इस समय हजारों लाखों की संख्या में लोग मौजूद हैं। अभी सामने आए फुटेज में हजारों लोग भगवान जगन्नाथ के रथ के सामने नजर आ रहे हैं।

Share

Jagannath Puri Rath Yatra Live: अस्पताल पहुंचे घायल श्रद्धालु, परिजनों की लगी भीड़

Jagannath Puri Rath Yatra Live: जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा में धक्का-मुक्की के बाद कई श्रद्धालुओं की हालात खराब हो गई है। पुलिस और राहतकर्मियों ने उन्हें स्ट्रेचर पर वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। जिला अस्पताल के पास लोगों की भीड़ जमा हुई है।

Share

Jagannath Puri Rath Yatra Live: लगातार घूम रहीं रेस्क्यू यूनिट्स की टीमें

Jagannath Puri Rath Yatra Live: पुरी रथ यात्रा में भारी भीड़ को देखते हुए एहतियात के तौर पर रेस्क्यू टीमें लगातार काम कर रही हैं। बदहवास श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। दूसरी तरफ जिन्हें मेडीकल मदद की जरूरत है उन्हें पास में ले जाकर मदद भी की जा रही है। बचाव कार्य जारी रहने के दौरान एम्बुलेंस और इमरजेंसी रिस्पॉन्डर तैयार रहे।

एक श्रद्धालु की मौत के बाद प्रशासन ने यात्रा के रास्ते पर सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के इंतज़ाम बढ़ा दिए। भीड़ कम करने और सालाना उत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया।

Share

Jagannath Puri Rath Yatra Live: भारी भीड़ की वजह से भगदड़ जैसे हालात में फंसे दिखे श्रद्धालु

Jagannath Puri Rath Yatra Live: जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ जैसे हालात बनने के बाद पुरी से चौंकाने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं। इस घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत की खबर है फुटेज में सैकड़ों श्रद्धालु ग्रैंड रोड पर खचाखच भरे हुए दिख रहे हैं, जबकि इमरजेंसी सर्विस के लोग और वॉलंटियर्स भारी भीड़ के बीच से निकलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Share

Jagannath Puri Rath Yatra Live: हजारों की भीड़ में एंबुलेंस को मिली जगह

ओडिशा पुलिस के मुताबिक यात्रा शुरू होने के ठीक बाद एक श्रद्धालु भीड़ की वजह से बेहोश हो गया। भीड़ के बीच से ही एंबुलेंस के जरिए उसे वहां से निकाला गया। हालांकि, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Share

Jagannath Puri Rath Yatra: फायर एंड इमरजेंसी डिपार्टमेंट ने करीब 33 भक्तों की बचाई जान

Jagannath Puri Rath Yatra:l लाखों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं को लेकर ओडिशा प्रशासन सक्रिय है। पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, गर्मी उमस और धक्का मुक्की की वजह से करीब 34 लोगों की हालत खराब हो गई थी। इन्हें भीड़ से निकालकर अलग किया गया है। फिलहाल इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsदेशJagannath Rath Yatra Stampede: जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा में भगदड़, श्रद्धालु की मौत; कई पहुंचे अस्पताल