रात गई पर बात नहीं! PM मोदी के मुरीद इंडी अलायंस के CM, भारत ने खोली PAK की पोल; 15 सितंबर की बड़ी खबरें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के विदेश नीति की तारीफ की है। वहीं दूसरी तरफ भारत ने मसूद अजहर को लेकर पाकिस्तान की पोल खोल दी। एक क्लिक पर पढ़ें 15 सितंबर की बड़ी खबरों का रीकैप-

 news recap
बड़ी खबरों का लेखा-जाखा

जिस नीति का विरोध कर रही कांग्रेस, इंडिया गठबंधन के CM ने की उसी की वाहवाही

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेन्स के नेता उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विदेश नीति और हाल ही में दिल्ली में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तारीफ की है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने वाला ब्रिक्स घोषणापत्र एक बड़ी कूटनीतिक जीत है।

क्यों है अहम- नेशनल कॉन्फ्रेन्स नेता की यह टिप्पणी उसके सहयोगी दल कांग्रेस के नजरिए और रुख से एकदम उलट है। कांग्रेस जहां मोदी सरकार की विदेश नीति की आलोचना करती रही है और कूटनीति के मोर्चे पर फेल बताती आ रही है, वहीं उसकी सहयोगी पार्टी मोदी सरकार की कूटनीति की वाहवाही कर रही है। इससे पहले भी उमर अब्दुल्ला कई मौकों पर उनकी तारीफ के पुल बांध चुके हैं।

आगे क्या- उमर अब्दुल्ला लगातार इंडिया गठबंधन खासकर सहयोगी कांग्रेस को मुश्किलों में डालते नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को पूरा बजाने पर दोनों दलों के बीच ठन गई थी और अब एक बार फिर दोनों ने दो अलग-अलग सुर अलापे हैं जिससे कांग्रेस की टेंशन बढ़ सकती है।

मसूद अजहर पर 70 लाख के इनाम की भारत की खोली पोल

भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर पर 70 लाख रुपये का इनाम घोषित किए जाने को पाकिस्तान का पुराना पैंतरा बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान की ओर से इस तरह के हथकंडे और लोगों को गुमराह करने की कोशिश नई नहीं है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश की ओर से किए गए ऐसे खोखले ऐलान की असलियत सभी जानते हैं।

क्यों है अहम- भारत में मसूद अजहर कई आतंकी मामलों में वांटेड है। इनमें 2001 में संसद पर हुआ हमला भी शामिल है। भारत ने मुंबई में 2008 के आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान से 20 वांटेड आतंकियों को सौंपने की मांग फिर उठाई थी, जिनमें अजहर भी था। मुंबई हमले में लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने 166 लोगों की हत्या की थी। भारतीय एजेंसियों ने जैश-ए-मोहम्मद को 2016 के पठानकोट वायुसेना स्टेशन हमले और 2019 के पुलवामा हमले से भी जोड़ा है।

आगे क्या- पाकिस्तान का यह ऐलान ऐसे समय हुआ है जब वित्तीय कार्रवाई कार्यबल यानी FATF की अगली बैठक 26 से 30 अक्टूबर तक पेरिस में होनी है। पाकिस्तान 2018 में एफएटीएफ की बढ़ी निगरानी वाली ग्रे लिस्ट में गया था और 2022 में शर्तें पूरी करने के बाद इससे बाहर आया था।

थलपति विजय पर क्या बोले मुस्लिम देश के पीएम

मुस्लिम बहुल देश मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय को ‘नई आवाज’ बताया है। चेन्नई के थांथी टीवी को दिए इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि वह मुख्यमंत्री विजय थलपति के अब तक के शासन को किस तरह देखते हैं, तो उन्होंने उनकी कार्यशैली की तारीफ की।

क्यों है अहम- मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने नई दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से भी मुलाकात की थी। यह बैठक 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से इतर हुई। बैठक में राहुल गांधी और अनवर इब्राहिम ने भारत-मलेशिया संबंधों के साथ-साथ अहम वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

आगे क्या- मलेशियाई प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री विजय के साथ प्रस्तावित मुलाकात को लेकर भी कहा कि इसकी संभावना अभी बनी हुई है। यह बैठक पुत्रजया या चेन्नई में हो सकती है।

यह खबरें भी रहीं चर्चा में-

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरात गई, बात नहीं! PM के मुरीद इंडी अलायंस के CM, भारत ने खोली PAK की पोल; रीकैप