
यह तो गड़बड़ हो गई, मेस्सी को सिंपल पास भी नहीं दे पाए; किरेन रिजिजू ने रेवंत रेड्डी को किया ट्रोल
लीजेंड लियोनेल मेस्सी के हैदराबाद दौरे के दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का पास देने का प्रयास वायरल हो गया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मजेदार घटना पर ट्रोल करते हुए सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित किया।
अर्जेंटीना के फुटबॉल लीजेंड लियोनेल मेस्सी इन दिनों भारत दौरे पर हैं। इस दौरान मेस्सी ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का भी दौरा किया। अब उनका और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ मैदान पर पासेस का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेवंत रेड्डी मेस्सी को पास देने की कोशिश करते दिख रहे हैं, लेकिन उनके पासेस इतने गलत हैं कि गेंद बाएं-दाएं चली जाती है और मेस्सी को दौड़कर गेंद पकड़नी पड़ती है। इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर सीएम को ट्रोल किया है।
पहले पूरा मामला समझिए
लियोनेल मेस्सी 'GOAT इंडिया टूर 2025' के तहत हैदराबाद पहुंचे थे। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक एग्जिबिशन मैच और फुटबॉल क्लिनिक का आयोजन हुआ। मैच से पहले मेस्सी, उनके इंटर मियामी साथी लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ पासेस का अभ्यास किया। रेवंत रेड्डी ने उत्साह से भाग लिया, लेकिन उनके पासेस मेस्सी तक सटीक नहीं पहुंचे। मेस्सी को बार-बार गेंद के पीछे दौड़ना पड़ा, जिससे यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इंटरनेट यूजर्स ने इसे मजेदार मीम्स बनाकर शेयर किया, जबकि कुछ ने रेड्डी की फिटनेस और उत्साह की तारीफ भी की।
किरेन रिजिजू ने कि ट्रोल
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस वीडियो को अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा- यह तो पूरी तरह से गड़बड़ हो गया!! CM रेवंत रेड्डी जी को GOAT के साथ खेलने का सुनहरा मौका मिला, लेकिन वह मेस्सी को एक सिंपल पास भी नहीं दे पाए। उन्होंने मेस्सी को इधर-उधर दौड़ाने के लिए गेंद को बहुत दूर लेफ्ट और राइट में किक किया।😁 यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और राजनीतिक बहस छिड़ गई।
मेस्सी का हैदराबाद दौरा सफल रहा
कोलकाता में हुए विवादों (जहां फैंस ने वीआईपी कल्चर पर गुस्सा जताया था) के बाद हैदराबाद में मेस्सी का स्वागत शानदार रहा। स्टेडियम में हजारों फैंस जुटे। मेस्सी ने बच्चों के साथ फुटबॉल क्लिनिक की, पेनल्टी शूटआउट में हिस्सा लिया और राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की। रेवंत रेड्डी ने मेस्सी को स्मृति चिन्ह भेंट किया और धन्यवाद देते हुए कहा कि यह आयोजन तेलंगाना की खेल भावना और आतिथ्य को दुनिया के सामने प्रदर्शित करता है।
रेवंत रेड्डी ने एक्स पर पोस्ट किया- मैं पूरे दिल से GOAT लियोनेल मेस्सी, लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारा न्योता स्वीकार किया और हैदराबाद को ग्रेस किया।

लेखक के बारे में
Amit Kumarडिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।
अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।
और पढ़ें



