पता नहीं चलता कौन रील बनाने वाला है और कौन पत्रकार, सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकार

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि माइक के साथ कई लोग हैं। वे बोलते हैं कि हम रिकॉर्डिंग कर रहे हैं और फिर इसे रील में अपलोड कर देते हैं। हमें नहीं पता कि कौन रील बनाने वाला है और कौन इंडिपेंडेंट पत्रकार है।

It is not known who is the reel maker and who is journalist government says Supreme Court
सरकार ने कहा कि हमें नहीं पता कि कौन रील बनाने वाला है और कौन इंडिपेंडेंट पत्रकार है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों पर हुए कथित अत्याचार के मामले में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि पता नहीं चलता कि कौन रील बनाने वाला है और पत्रकार है। सरकार ने सवाल किया कि प्रदर्शन को कवर करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स में से पत्रकारों को कैसे अलग किया जा सकता है। मोबाइल वाला कोई भी पत्रकार हो सकता है।

सुप्रीम कोर्ट में सरकार की ओर से पक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने रखा। सीनियर वकील इंदिरा जयसिंह की याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें पत्रकारों के लिए सुरक्षा की मांग की गई थी। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर और फिर उसके बाद दिल्ली की सड़कों पर जमकर विरोध प्रदर्शन हुए। सीजेपी और विपक्षी दलों के प्रदर्शनों पर आरोप लगा कि दिल्ली पुलिस ने महिला पत्रकारों पर अत्याचार किए।

सीजेआई सूर्यकांत की नेतृत्व वाली बेंच के सामने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, ''माइक के साथ कई लोग हैं। वे बोलते हैं कि हम रिकॉर्डिंग कर रहे हैं और फिर इसे रील में अपलोड कर देते हैं। हमें नहीं पता कि कौन रील बनाने वाला है और कौन इंडिपेंडेंट पत्रकार है।'' इसके साथ ही, मेहता ने यह भी कहा कि इससे सभी सहमत हैं कि किसी भी महिला, जिसमें महिला पुलिस कर्मचारी भी शामिल हैं, उनके साथ बुरा बर्ताव नहीं होना चाहिए।

महिला पत्रकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत

सुप्रीम कोर्ट ने यह संकेत दिए हैं कि वह इस मामले में एक जांच कमेटी बना सकता है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, ''गंभीर आरोप हैं और कमेटी में ज्यादातर पूर्व महिला जज और रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी को शामिल किया जा सकता है।'' वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने महिला पत्रकार को एससी/एसटी एक्ट के तहत दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत द्वारा दायर केस में सुरक्षा प्रदान की। जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान एक महिला पत्रकार ने एसीपी विवेक भगत पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद, एसीपी ने भी महिला पर एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया था। इसी मामले में सीजेआई सूर्यकांत की बेंच ने यह आदेश सुनाया।

वरिष्ठ अधिकारी को उपस्थित रहने का दिया था आदेश

इससे पहले, मंगलवार को कोर्ट ने रिपोर्टिंग कर रही महिला पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न, मारपीट और डराने-धमकाने के आरोपों पर दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी को 15 अक्टूबर को अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश दिया था। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहिना की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि वह चाहेंगे इस मामले में सहायता करने या स्पष्टीकरण देने के लिए कोई वरिष्ठ अधिकारी यहां मौजूद रहे। यह निर्देश पीठ द्वारा 'नेटवर्क ऑफ वूमेन इन मीडिया, इंडिया' की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया। इसमें याचिकाकर्ताओं ने प्रदर्शनों और सार्वजनिक आयोजनों की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों के लिए सुरक्षा उपायों की मांग की गई है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपता नहीं चलता कौन रील बनाने वाला है और कौन पत्रकार, सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकार