Hindi NewsIndia NewsISRO set to launch India heaviest communication satellite through LVM3-M5
ISRO करेगा एक और कारनामा, लॉन्च होने वाला है सबसे भारी बाहुबली रॉकेट; LVM3-M5 की डिटेल

ISRO करेगा एक और कारनामा, लॉन्च होने वाला है सबसे भारी बाहुबली रॉकेट; LVM3-M5 की डिटेल

संक्षेप:

बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष एजेंसी ने शनिवार को बताया कि प्रक्षेपण यान को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। इसे अंतरिक्ष यान के साथ जोड़ दिया गया है। इसे लॉन्च के पहले कुछ कामों के लिए दूसरे प्रक्षेपण स्थल पर ले जाया गया।

Sat, 1 Nov 2025 09:22 PMNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) जल्द ही एक और कारनामा करने वाला है। 4,000 किलोग्राम से अधिक वजनी संचार उपग्रह CMS-03 रविवार को इस अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किए जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि लगभग 4,410 किलोग्राम वजन वाला यह उपग्रह भारत की धरती से जीटीओ में प्रक्षेपित होने वाला सबसे भारी उपग्रह होगा। यह सैटेलाइट एलवीएम3-एम5 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, जिसे इसकी भारी भारोत्तोलन क्षमता के लिए बाहुबली नाम दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:लो आ गई बड़ी खुशखबरी, एक नहीं, चार-चार वंदे भारत होने जा रहीं लॉन्च; जानें रूट्स

बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष एजेंसी ने शनिवार को बताया कि प्रक्षेपण यान को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। अंतरिक्ष यान के साथ एकीकृत कर दिया गया है। इसे प्रक्षेपण-पूर्व कार्यों के लिए दूसरे प्रक्षेपण स्थल पर ले जाया गया है। इसरो ने बताया कि 4,000 किलोग्राम तक भारी पेलोड ले जाने की क्षमता के कारण इसे बाहुबली नाम से जाना जाता है। 43.5 मीटर लंबा यह यान दो नवंबर यानी रविवार को शाम पांच बजकर 26 मिनट पर प्रक्षेपित होगा।

किन मायनों में खास है यह उपग्रह

एलवीएम-3 इसरो का भारी वजन वहन करने वाला नया प्रक्षेपण यान है। इसका उपयोग 4,000 किलोग्राम के अंतरिक्ष यान को लागत प्रभावी तरीके से जीटीओ में स्थापित करने के लिए किया जाएगा। 2 ठोस मोटर स्ट्रैप-ऑन (S200), एक द्रव प्रणोदक कोर चरण (L110) और एक क्रायोजेनिक चरण (C25) वाला यह तीन चरणीय प्रक्षेपण यान है। यह इसरो को जीटीओ में 4,000 किलोग्राम तक वजन वाले भारी संचार उपग्रहों को प्रक्षेपित करने में आत्मनिर्भरता प्रदान करता है। LVM-3 को इसरो के वैज्ञानिक भू-समकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (GSLV) एमके3 भी कहते हैं। इसरो ने कहा कि एलवीएम3-M5 पांचवीं अभियानगत उड़ान है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।