Hindi NewsIndia NewsISRO launches LVM3-M5 rocket with heaviest communication satellite
इसरो ने लॉन्च कर दिया ‘बाहुबली’, अंतरिक्ष में बनेगा भारत की आंख; जानिए क्या करेगा काम

इसरो ने लॉन्च कर दिया ‘बाहुबली’, अंतरिक्ष में बनेगा भारत की आंख; जानिए क्या करेगा काम

संक्षेप:

इसरो ने अपना बाहुबली सैटेलाइट लॉन्च कर दिया है। सीएमएस-03 नाम का उपग्रह एलवीएम3-एम5 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया। इसकी भारी भारोत्तोलन क्षमता के लिए ‘बाहुबली’ नाम दिया गया है।

Sun, 2 Nov 2025 05:56 PMDeepak लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरु
share Share
Follow Us on

इसरो ने अपना बाहुबली सैटेलाइट लॉन्च कर दिया है। सीएमएस-03 नाम का उपग्रह एलवीएम3-एम5 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया। इसकी भारी भारोत्तोलन क्षमता के लिए ‘बाहुबली’ नाम दिया गया है। 4,410 किलोग्राम वजन वाला यह उपग्रह भारत की धरती से भू-समकालिक स्थानांतरण कक्षा (जीटीओ) में प्रक्षेपित किया जाने वाला सबसे भारी उपग्रह है।

24 घंटे तक चले काउंटडाउन के बाद 43.5 मीटर लंबे रॉकेट ने शाम पांच बजकर 26 मिनट पर अंतरिक्ष की उड़ान भरी। इसे दूसरे लॉन्च पैड से रवाना किया गया। यह चेन्नई से करीब 135 किमी की दूरी पर है। इसरो की तरफ से जारी बयान के मुताबिक करीब 16 से 20 मिनट की उड़ान के बाद 180 किमी की ऊंचाई पर रॉकेट सैटेलाइट से अलग हो जाएगा।

इसरो के मुताबिक एलवीएम3 (प्रक्षेपण यान मार्क-3) भारी वजन वहन करने वाला नया प्रक्षेपण यान है। इसका उपयोग 4,000 किलोग्राम के अंतरिक्ष यान को किफायती तरीके से जीटीओ में स्थापित करने के लिए किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:इसरो ने नए सैटेलाइट को क्यों दिया बाहुबली नाम, इसकी क्षमताएं कर देंगी हैरान

दो ठोस मोटर ‘स्ट्रैप-ऑन’ (एस200), एक द्रव प्रणोदक कोर चरण (एल110) और एक क्रायोजेनिक चरण (सी25) वाला यह तीन चरणीय प्रक्षेपण यान इसरो को जीटीओ में 4,000 किलोग्राम तक वजन वाले भारी संचार उपग्रहों को प्रक्षेपित करने में पूर्ण आत्मनिर्भरता प्रदान करता है। एलवीएम3- को इसरो के वैज्ञानिक भू-समकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) एमके3 भी कहते हैं।

Deepak

लेखक के बारे में

Deepak
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।