Hindi NewsIndia NewsISRO has set a target of launching 7 missions by the end of March 2026
इसरो करने जा रहा बड़ा धमाका, मार्च 2026 तक के लिए खास लक्ष्य; चीफ ने सब बताया

इसरो करने जा रहा बड़ा धमाका, मार्च 2026 तक के लिए खास लक्ष्य; चीफ ने सब बताया

संक्षेप:

वी. नारायणन ने कहा, ‘हमारा गगनयान कार्यक्रम अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है। यह अग्रिम चरण में है। सभी उपकरण श्रीहरिकोटा पहुंच चुके हैं और उन्हें संयोजित किया जा रहा है। हमने तीन मानवरहित मिशन की योजना बनाई है।'

Mon, 3 Nov 2025 08:18 AMNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मार्च 2026 के अंत तक 7 मिशन प्रक्षेपित करने का लक्ष्य तय किया है। इनमें गगनयान कार्यक्रम के तहत पहला मानवरहित मिशन भी शामिल है। यह जानकारी इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने दी। उन्होंने कहा कि इसरो ने गगनयान कार्यक्रम के तहत मानवयुक्त मिशन से पहले तीन मानवरहित मिशन को प्रक्षेपित करने की योजना बनाई है। इनमें से पहला मानवरहित प्रक्षेपण - जी1 मिशन - मार्च 2026 तक होने की संभावना है। नारायणन ने कहा, ‘हमारा गगनयान कार्यक्रम अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है। यह अग्रिम चरण में है। सभी उपकरण श्रीहरिकोटा पहुंच चुके हैं और उन्हें संयोजित किया जा रहा है। हमने तीन मानवरहित मिशन की योजना बनाई है। पहला मानवरहित मिशन, जी1 मिशन, चालू वित्त वर्ष के अंत से पहले पूरा हो जाएगा।’

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:किन भारतीय सामानों पर ट्रंप के टैरिफ का सबसे ज्यादा असर, भयंकर घटा एक्सपोर्ट

इसरो प्रमुख ने भविष्य के मिशन कार्यक्रमों के बारे में कहा कि मार्च 2026 के अंत से पहले सात मिशनों की योजना बनाई गई है। वह अंतरिक्ष विभाग के सचिव पद पर भी पदस्थ हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दृष्टिकोण के तहत की गई है कि ISRO अगले पांच वर्षों में 50 रॉकेट प्रक्षेपित करेगा। नारायणन ने कहा, ‘हमने इस वित्तीय वर्ष के अंत से पहले सात प्रक्षेपण करने की योजना बनाई है। यह मार्च 2026 तक है।’

3 और PSLV मिशन को देंगे अंजाम

वी. नारायणन इसरो की ओर से प्रस्तावित मिशन के बारे में कहा कि रविवार के एलवीएम3-एम05 प्रक्षेपण के बाद, एजेंसी एक अन्य एलवीएम3 रॉकेट प्रक्षेपण करेगा, जो एक ग्राहक के लिए वाणिज्यिक संचार उपग्रह कक्षा में ले जाएगा। इसके बाद हम तीन और पीएसएलवी मिशन को अंजाम देंगे। इनमें से एक एनएसआईएल के ग्राहक के उपग्रह के लिए है। न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड ISRO की वाणिज्यिक शाखा है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख ने कहा कि इसरो ने एक अन्य प्रौद्योगिकी विकास मिशन पीएसएलवी-एन1 की भी योजना बनाई है, जिसे चालू वित्त वर्ष के अंत से पहले प्रक्षेपित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘बहुत सारे घटनाक्रम हो रहे हैं। हमने मार्च 2026 से पहले जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट मिशन की भी योजना बनाई है।’

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।