इस्लाम-फ्रेंडली जिम खुलने से भारी बवाल, DMK का INDIA गठबंधन को झटका; टॉप-5 न्यूज
केरल में इस्लाम फ्रेंडली जिम खुलने से विवाद बढ़ गया है। जिम के मालिक का दावा है कि इस जिम में किसी भी तरह के म्यूजिक नहीं बजाया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग वर्कआउट करने की जगह बनाई गई है। उनके ट्रेनर भी अलग-अलग होंगे।

केरल के पलक्कड़ जिले में इस्लाम फ्रेंडली जिम खुलने के बाद बवाल शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस आइडिया की काफी आलोचना की है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो के मुताबिक जिम में म्यूजिक नहीं होगा और न ही महिलाओं और पुरुषों को एक साथ वर्कआउट करने की इजाजत होगी। दूसरी तरफ तमिलनाडु में दशकों से कांग्रेस के साथ रहने वाली डीएमके ने रास्ते अलग कर लिए हैं। डीएमके ने इंडिया गठबंधन की बैठक में भी हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है।
देश-दुनिया की पांच बढ़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ...
केरल में खुल गया इस्लाम फ्रेंडली जिम, मचा बवाल
केरल के पलक्कड़ जिले में एक इस्लाम फ्रेंडली जिम खुलने से बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए जिम के प्रोमोशनल वीडियो में बताया गया है इस जिम में न तो तेज म्यूजिक बजाया जाएगा और न ही महिला और पुरुषों को साथ में ट्रेनिंग करने की इजाजत होगी। इसके अलावा दोनों के ट्रेनर भी अलग-अलग होंगे। सोशल मीडिया पर इस जिम के सामने आने के बाद लोगों ने जमकर विरोध करना शुरू कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
डीएमके का कांग्रेस से मोहभंग, INDIA गठबंधन की मीटिंग से किनारा
तमिलनाडु में थलापति विजय की सरकार आने के बाद डीएमके और कांग्रेस की जोड़ी टूट गई है। कांग्रेस टीवीके की सरकार में शामिल है, तो वहीं डीएमके लगातार उस पर हमला कर रही है। लगातार दोनों पार्टियों के बीच में बयान बाजी भी चल रही है। इन सब बातों के बीच अब डीएमके की तरफ से ऐलान किया गया है कि वह मुख्य विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। पार्टी ने इसके पीछे सबसे बड़ा कारण कांग्रेस के धोखे को बताया है। पढ़ें पूरी खबर...
पासिंग आउट परेड में मंगेतर को प्रपोज करने वाले कैप्टन के सपोर्ट में आए पूर्व सैन्य अधिकारी
नासिक में पासिंग आउट परेड के दौरान मंगेतर को प्रपोज कर लोगों के निशाने पर आए कैप्टन भरत भारद्वाज को पूर्व सैन्य अधिकारी ने सपोर्ट किया है। रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल केपीएस ढिल्लन ने सोशल मीडिया साइट नए नवेले कैप्टन का सपोर्ट करते हुए लिखा कि जनता एक जवान सैन्य अधिकारी को देश के लिए जान लगाते हुए देखना चाहती है। लेकिन वही जब अपनी भावनाओं का इतने खूबसूरत तरीके से इजहार करता है, तो सभी को परेशानी होती है। लोगों को एक कैप्टन के इस खुशनुमा पल पर नुक्ताचीनी नहीं करनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
यक्रेनी ड्रोन हमलों से घटा रूस का तेल उत्पादन, मॉस्को ने कबूल किया
यूक्रेन के साथ लंबे युद्ध में उलझे रूस ने कबूल किया है कि उसका तेल उत्पादन घट गया है। दरअसल, यूक्रेन लगातार रूस की तेल रिफाइनरियों को निशाना बना रहा है। इसकी वजह से रूसी तेल उत्पादन में कमी आ रही है। बुधवार को रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने इस बात को स्वीकार किया कि तेल उत्पादन पर यूक्रेनी हमलों का प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा तेल उत्पादन पिछले साल की तुलना में कम है। हमलों की वजह से क्षतिग्रस्त हुई रिफाइनरियों की मरम्मत का काम जारी है। पढ़ें पूरी खबर...
राहुल गांधी के आर्थिक सुनामी वाले दावे पर भाजपा का हमला
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा आर्थिक सुनामी की चेतावनी देने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। सत्ताधारी पार्टी की तरफ से मोर्चा संभालते हुए प्रवक्ता अमित मालवीय ने कहा कि वह आम जनता के बीच में दहशत फैलाना बंद करें। उन्होंने तर्क दिया कि भारत, ईरान युद्ध से उपजे हालात का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पढ़ें पूरी खबर...
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Upendra Thapakउपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
और पढ़ें

