अभिजीत दीपके के जवाब में नेहा बोरा को आगे कर रहे हैं राहुल गांधी? CJP नेता ने क्या कहा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
share

नागपुर में जब इस मामले पर अभिजीत दीपके से सवाल पूछे गए तो उन्होंने सधा हुआ जवाब दिया। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या आपको काउंटर करने के लिए राहुल गांधी नेहा बोरा को आगे कर रहे हैं?

अभिजीत दीपके के जवाब में नेहा बोरा को आगे कर रहे हैं राहुल गांधी? CJP नेता ने क्या कहा
अभिजीत दीपके के जवाब में नेहा बोरा को आगे कर रहे हैं राहुल गांधी?

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मंचों पर आम आदमी पार्टी (AAP) और ममता बनर्जी गुट वाली तृणमूल कांग्रेस के साथ-साथ तमाम वामपंथी दल के नेता नजर आए हैं, लेकिन कांग्रेस ने अभी भी दूरी बनाकर रखी है। सरकार विरोधी मुद्दों पर भले ही दोनों एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे हों, लेकिन राहुल गांधी ने कभी सीजेपी नेताओं के साथ मंच साझा नहीं किया है। जंतर मंतर-1 हो या फिर जंतर-मंतर 2.0 कभी भी राहुल गांधी सीजेपी नेताओं के साथ नजर नहीं आए। हालांकि, कांग्रेस के मंचों पर अक्सर वामपंथी गुट की छात्र नेता नेहा बोरा जरूर दिखती हैं। इसकी शुरुआत धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही होती है।

नागपुर में जब इस मामले पर अभिजीत दीपके से सवाल पूछे गए तो उन्होंने सधा हुआ जवाब दिया। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या आपको काउंटर करने के लिए राहुल गांधी नेहा बोरा को आगे कर रहे हैं? ऐसा सवाल इसलिए पूछ गया क्योंकि हाल के दिनों में कई मौकों पर नेहा बोरा राहुल गांधी के साथ चलती दिखीं। कल जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अगुवाई में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई तो उस समय नेहा बोरा ने भी इसे संबोधित किया।

दीपके का क्या था जवाब

पत्रकारों के सवाल पर अभिजीत दिपके ने कहा, "हम सबका मकसद एक ही है और हम ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ रहे हैं, जो चुनावों में धांधली कर रहे हैं और नरेंद्र मोदी को सत्ता में बने रहने में मदद कर रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी एक स्वतंत्र प्रेशर ग्रुप है और हमेशा रहेगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम INDIA ब्लॉक के खिलाफ हैं। हमारा और INDIA ब्लॉक का आंदोलन एक ही मकसद के लिए है।" जब उनसे पूछा गया कि क्या CJP एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर रजिस्टर हो रही है, तो उन्होंने कहा, "नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है।"

भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस का भी विरोध

आपको बता दें कि ऐसे की मौके दिखे हैं जब सीजेपी नेताओं ने जाने-अंजाने में कांग्रेस का भी विरोध किया है। जब जंतर-मंतर आंदोलन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की तो सीजेपी नेताओं ने इसकी तुलना 1975 में लगाए गए इमरजेंसी से कर दी। कई मौके पर सौरभ दास को इंदिरा गांधी को तानाशाह कहते हुए सुना गया है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदीपके के जवाब में नेहा बोरा को आगे कर रहे हैं राहुल गांधी? CJP नेता ने क्या कहा